अंधेरे में हसीना ने प्रेमी संग काट दिया पति का गला, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

0
अंधेरे में हसीना ने प्रेमी संग काट दिया पति का गला, पुलिस ने ऐसे पकड़ा


Last Updated:

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में पत्नी हसीना बेगम ने प्रेमी अब्दुल सलाम के साथ मिलकर पति जाकिर की हत्या कर दी. जाकिर ने पत्नी के प्रेम संबंधों का विरोध किया था. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया.

Bahraich News: बहराइच में पति की हत्यारिन पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार

बहराइच. उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में खैरीघाट थाने इलाके में 25 अक्टूबर को हुई हत्या की गुत्थी को SP ग्रामीण द्वारा बनाई गई तीन टीमों ने सुलझा लिया है. बहराइच पुलिस की तरफ से की गई प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि युवक की हत्या पत्नी की प्रेम प्रसंग के विरोध को लेकर हुई थी. महिला और प्रेमी के प्रेम का विरोध कर रहे पति की चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया था. पुलिस ने आरोपी प्रेमी और महिला को गिरफ्तार और हत्या में शामिल धारदार हथियार को बरामद करके जेल भेज दिया.

मामला खैरीघाट के अलीनगर गाव का है. गांव के रहने वाले जाकिर की पत्नी का प्रेम संबंध उसके घर के बगल में रहने वाले अब्दुल सलाम से पिछले कई सालों से चल रहा था. दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी जैसे जाकिर को हुई, उसने इसका विरोध किया और पत्नी के मायके वालों को सूचना दी. इस बात से तमतमाये प्रेमी अब्दुल सलाम और प्रेमिका हसीना बेगम ने जाकिर की हत्या की साजिश रची और 25 अक्टूबर की रात जब जाकिर चारपाई पर सोया हुआ था, उसी दौरान पत्नी हसीना बेगम और उसके प्रेमी अब्दुल सलाम ने चाकू से जाकिर की  गला रेतकर हत्या कर दी.

पुलिस को सुनाई जमीन विवाद की कहानी

मामले को छुपाने के लिए हत्यारी पत्नी हसीना बेगम ने पहले जमीन विवाद की कहानी पुलिस को बताई, लेकिन पुलिस ने सर्विलांस और स्थानीय मुखबिर द्वारा मामले का खुलासा किया. SP ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करना पति को भारी पड़ गया, जिसकी वजह से पत्नी हसीना बेगम और प्रेमी अब्दुल सलाम ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और आला कत्ल बरामद करके जेल भेज दिया है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अंधेरे में हसीना ने प्रेमी संग काट दिया पति का गला, पुलिस ने ऐसे पकड़ा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *