अतीक अहमद और अशरफ की कब्र पर किसने चढ़ाए फूल? वीडियो देख जांच में जुटी खुफिया एजेंसी

0
अतीक अहमद और अशरफ की कब्र पर किसने चढ़ाए फूल? वीडियो देख जांच में जुटी खुफिया एजेंसी


Last Updated:

Atiq Ahmed Grave Viral Video: अतीक अहमद और असलम की कब्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इनकी कब्र पर फूल चढ़े हुए है. जब इस वीडियो को खूफिया एजेंसियों ने देखा तो वह अलर्ट मोड पर आ गई. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Zoom

अतीक अहमद और अशरफ की कब्र से वायरल वीडियो.

प्रयागराज: शब-ए-बारात पर माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के साथ ही उसके बेटे असद की कब्र पर फूल चढ़ाए जाने की सूचना पर खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई हैं. धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी मसारी कब्रिस्तान में‌ दफनाए गए अतीक, अशरफ और उसके बेटे असद की कब्र पर फूल चढ़ाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के आधार पर खुफिया एजेंसियां मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं.

सूत्रों के मुताबिक शब-ए-बरात की रात कब्रिस्तान में अतीक अहमद और अशरफ के कुछ करीबी पहुंचे थे. हालांकि पुलिस और खुफिया तंत्र की शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अतीक के दोनों छोटे बेटे अहजम और अबान कब्र पर फतेहा पढ़ने या फूल चढ़ाने नहीं आए थे. जबकि अतीक अहमद का बड़ा बेटा मोहम्मद उमर लखनऊ जेल में बंद है. वहीं अतीक अहमद का दूसरा बेटा अली अहमद झांसी जेल में बंद है. अली अहमद अतीक गैंग आईएस 227 का गैंग लीडर भी घोषित किया गया है.

गौरतलब है कि कसारी मसारी कब्रिस्तान में माफिया अतीक अहमद उसके भाई अशरफ और बेटे असद को सुपुर्द ए खाक किया गया था. 24 फरवरी 2023 को हुए अधिवक्ता उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट के बाद 13 अप्रैल 2023 को झांसी में एसटीएफ ने असद को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया था. ‌ जबकि उसके दो दिन बाद ही 15 अप्रैल 2023 को पुलिस कस्टडी में काल्विन अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाते समय अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर तीन शूटरों ने हत्या कर दी थी.

वहीं अधिवक्ता उमेश पाल‌ और दो सरकारी गनर शूटआउट केस में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और उसकी बहन आयशा नूरी भी आरोपी हैं और फरार चल रही हैं. शाइस्ता परवीन पर 50 हजार और जैनब और आयशा नूरी पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित है. फिलहाल कसारी-मसारी कब्रिस्तान के वायरल वीडियो की खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं. यह पता लगा रही हैं कि यह वीडियो कब का है और कौन लोग फूल चढ़ाने के लिए पहुंचे थे. यह भी पता लगाया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वीडियो किसने वायरल किया है. इस मामले में कब्रिस्तान के आस-पास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

अतीक अहमद और अशरफ की कब्र पर किसने चढ़ाए फूल? जांच में जुटी खुफिया एजेंसी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों