अब आंगनबाड़ी भी स्मार्ट! इस केंद्र में AI सिखा रहा बच्चों को अक्षर ज्ञान

0
अब आंगनबाड़ी भी स्मार्ट! इस केंद्र में AI सिखा रहा बच्चों को अक्षर ज्ञान


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

मुरादाबाद में मंडल का पहला एआई आधारित स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित हुआ है, जहां बच्चों को एडवांस टेक्नोलॉजी से शिक्षित किया जा रहा है. इससे बच्चों के विकास में मदद मिलेगी.

X

एआई तकनीत से शिक्षा ले रहे बच्चे.

हाइलाइट्स

  • मुरादाबाद में एआई आधारित स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र शुरू.
  • बच्चों को एआई तकनीक से एडवांस शिक्षा दी जा रही है.
  • आंगनबाड़ी केंद्रों की एआई से मानीटरिंग होगी.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंडल का पहला ऐसा आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किया गया है, जहां बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सहायता से शिक्षित किया जा रहा है. इस स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र की शुरुआत हो चुकी है, और यहां एडवांस टेक्नोलॉजी के जरिए बच्चों को पढ़ाया जा रहा है. AI तकनीक की मदद से उन्हें आधुनिक शिक्षा दी जा रही है, जिससे बच्चे आत्मनिर्भर बन सकें.

आंगनबाड़ी केंद्र हुए हाईटेक
पहले के समय में लोग आंगनबाड़ी केंद्रों पर अपने बच्चों को भेजने में संकोच करते थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है. सरकार की पहल के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक बनाया जा रहा है. मुरादाबाद मंडल के जिला मुरादाबाद में इस बदलाव की शुरुआत हो चुकी है. जनपद की ग्राम पंचायत मनोहरपुर में पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां बच्चे आधुनिक तकनीक से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं.

AI की मदद से रखी जा रही नजर
मंडलायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकार का विशेष फोकस है, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा मिल सके. अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए इन केंद्रों पर बच्चों की पढ़ाई को मॉनिटर किया जा सकेगा. इससे यह देखा जाएगा कि बच्चे पढ़ रहे हैं या नहीं, उनकी शिक्षा में कितना सुधार हो रहा है, शिक्षा स्तर कैसा है और स्वास्थ्य जांच हो रही है या नहीं. इसके अलावा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सक्रियता, केंद्रों की नियमितता और वहां होने वाली गतिविधियों की भी निगरानी AI तकनीक से की जाएगी. इस पहल से बच्चों के समग्र विकास में मदद मिलेगी. मण्डलायुक्त ने बताया कि जिला और ब्लॉक स्तर पर हर आंगनबाड़ी केंद्र की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है.
इसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर हर आंगनबाड़ी केंद्र की निगरानी की जाएगी. इस पहल से बच्चों के समग्र विकास में सहायता मिलेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा.

homecareer

अब आंगनबाड़ी भी स्मार्ट! इस केंद्र में AI सिखा रहा बच्चों को अक्षर ज्ञान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *