अब गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे की सौगात, 650 किमी होगा लंबा, जानिए पूरा रूट
Last Updated:
UP Expressway: उत्तर प्रदेश में एक और एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. गोरखपुर से हरियाणा के पानीपत तक बनने वाला यह एक्सप्रेसवे 650 किमी लंबा होगा और यूपी के 9 जिलों से होकर गुजरेगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने से पूर्वी उत्तर प्रदेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जुड़ जाएगा.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश को एक और नया एक्सप्रेसवे मिलने जा रहा है. गोरखपुर से हरियाणा के पानीपत तक बनने वाले इस एक्सप्रेसवे का सीमांकन अंतिम दौर में पहुंच गया है. यह पूरा का पूरा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट होगा, यानी पुरानी सड़कों का सहारा लिए बिना नई जमीन लेकर बनाया जाएगा. लगभग 650 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे नौ जिलों से गुजरेगा.
फायदा क्या होगा?
इस एक्सप्रेसवे के बनने से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा. नेपाल से आने-जाने वाले मालवाहकों को नया और तेज रास्ता मिलेगा. पानीपत के बड़े औद्योगिक क्षेत्रों से यूपी के कारोबारियों को सीधा लाभ. श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच जैसे पिछड़े इलाकों में विकास को नई रफ्तार मिलेगी.
जल्द शुरू होगी टेंडर की प्रक्रिया
यूपी एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) के अधिकारियों ने बताया कि जमीन अधिग्रहण का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है. टेंडर प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे योजना के तहत यह प्रदेश का एक और बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट होगा. बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे पर तेजी से काम चल रहा है. जल्द ही इसका लोकार्पण भी किया जाएगा. गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे बनने के बाद यूपी देश का ऐसा पहला राज्य बन जाएगा जिसके पास सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे नेटवर्क होगा.
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें