अब नहीं फटेगी गुड़ वाली चाय, इस आसान तरीके से घर में करें तैयार
Last Updated:
आजकल चीनी से अधिक लोग गुड वाली चाय पीना पसंद कर रहे हैं अपने अनोखे स्वाद और लाभदायक फायदाओं के कारण घर में अब लोग इसे बना भी रहे हैं लेकिन कभी कबार गुड वाली चाय बनाते वक्त अक्सर दूध फट जाता है जिससे चाय का स्वाद बिगड़ जाता है लेकिन आज हम आपको इसे बनाने का सही तरीका बताएंगे.
चाय में चीनी से मिठास घोली जाती है और अक्सर लोग, चीनी वाली चाय पीना ही ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन आजकल ग्रुप में लोग चीनी की वजह गुड़ की बनी हुई चाय पीना पसंद कर रहे हैं. अपने बेहतरीन स्वाद और शरीर के लिए लाभदायक होने के कारण लोग इसे अब घरों में भी बनाने लगे हैं.

लेकिन अक्सर गुड़वाली चाय बनाते हो दूध में गुड डालते ही वह फट जाता है. ये समस्या सभी लोगों के साथ देखने को मिलती है. दूध में जैसे ही गुड़ डाला जाता है वह तुरंत फट जाता है इससे चाय का स्वाद भी खराब होता है और कभी-कभी वह पीने योग्य भी नहीं रहता है.

ऐसे में आज हम आपको गुड़वाली चाय बनाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से आप अपने घर में आसानी से गुड़ वाली स्वादिष्ट और हेल्दी चाय बनाकर इंजॉय कर सकते हैं और दूध में गुड मिलाने के बाद फटने की भी समस्या खत्म हो जाएगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आजमगढ़ में चाय की दुकान का संचालन कर रहे रविन्द्र साहू बताते हैं कि चाय बनाते वक्त चीनी की जगह दूध में गुड मिलाने से वह फट जाती है. ऐसे में इसे मिलाने का तरीका थोड़ा अलग होना चाहिए. सबसे पहले चाय बनाते वक्त चीनी और चाय पत्ती आदि का मिश्रण डालकर इन्हें पूरी तरह से पका लें.

चाय जब पूरी तरह से पक जाती है, तो अब आप इसमें मिठास के लिए चीनी या गुड़ मिला सकते हैं, गुड मिलाने के लिए सबसे सबसे चाय को पूरी तरह पकने दें, वही दूसरी ओर गुड को अच्छी तरह से कद्दू कस कर लें, ताकि वह जल्दी घुल जाए. चाय तैयार होने के बाद अब इसमें गुड़ के छोटे छोटे बारीक टुकड़े मिलाएं.

इस तरह से चाय में गुड अच्छी तरह से घुल जाएगा और चाय फटेगी नहीं. अक्सर उबलते वक्त जब हम चाय में गुड मिलाते हैं, तो फटने की संभावना अधिक हो जाती है. लंबे समय तक उबालने से अम्लीय गुण के कारण दूध फट जाता है और चाय का स्वाद पूरी तरह से बिगड़ जाता है.

दरअसल, गुड ने में अमलीय गुण पाए जाते है जिसके कारण इसे दूध में डालते ही वह फट जाती है, गुड एक प्राकृतिक और कम रिफाइंड उत्पाद होता है जिसमें प्राकृतिक रूप से मौलिक एसिड की मात्रा होती है जिसके कारण आप जैसे ही गर्म चाय में गुड डालते हैं वह तुरंत फट जाता है.