अब रात में भी काम करेंगी एक्सरे और सीटी स्कैन, पीलीभीत मेडिकल कॉलेज 24 घंटे सुविधा

0
अब रात में भी काम करेंगी एक्सरे और सीटी स्कैन, पीलीभीत मेडिकल कॉलेज 24 घंटे सुविधा


Last Updated:

पीलीभीत जिला अस्पताल में जांच की सुविधाएं केवल सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही मिल पाती थीं. दोपहर के बाद अगर किसी मरीज को एक्सरे या सीटी स्कैन की जरूरत पड़ती थी, तो उसे अगले दिन का इंतजार करना पड़ता था या फिर मजबूरी में निजी सेंटरों की ओर रुख करना पड़ता था. इस अव्यवस्था की सबसे बड़ी वजह पैरामेडिकल स्टाफ की कमी थी. लेकिन अब अस्पताल को नए मानवीय संसाधन और स्टाफ मिलना शुरू हो गया है, जिससे व्यवस्थाओं में बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है.

ख़बरें फटाफट

पीलीभीत: जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. अब अस्पताल में एक्सरे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी जांचों के लिए मरीजों को ओपीडी के समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अस्पताल प्रशासन ने अब इन डायग्नोस्टिक सेवाओं को 24 घंटे यानी सातों दिन चालू रखने का फैसला किया है. इससे न केवल ओपीडी में आने वाले मरीजों को फायदा होगा, बल्कि इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों को भी समय पर इलाज मिल सकेगा.

दोपहर 2 बजे तक मिलती थी सुविधाएं

दरअसल अब से कुछ समय पहले तक स्थिति काफी अलग थी. पीलीभीत जिला अस्पताल में जांच की सुविधाएं केवल सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही मिल पाती थीं. दोपहर के बाद अगर किसी मरीज को एक्सरे या सीटी स्कैन की जरूरत पड़ती थी, तो उसे अगले दिन का इंतजार करना पड़ता था या फिर मजबूरी में निजी सेंटरों की ओर रुख करना पड़ता था. इस अव्यवस्था की सबसे बड़ी वजह पैरामेडिकल स्टाफ की कमी थी. लेकिन अब अस्पताल को नए मानवीय संसाधन और स्टाफ मिलना शुरू हो गया है, जिससे व्यवस्थाओं में बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है. पीलीभीत एक ऐसा जिला है जहां दूरदराज के ग्रामीण इलाकों और तराई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज आते हैं.

नहीं जाना पड़ेगा प्राइवेट लैब

कई बार रात के समय एक्सीडेंट या इमरजेंसी के मामलों में तुरंत सीटी स्कैन या एक्सरे की जरूरत होती है. प्राइवेट सेंटरों पर इन जांचों के लिए मरीजों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे, जो गरीब तबके के लिए बहुत मुश्किल था. अब जिला अस्पताल में ये सभी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध होने से मरीजों का पैसा भी बचेगा और उन्हें भटकना भी नहीं पड़ेगा.

इस नई व्यवस्था को लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर इलाज देना हमारी प्राथमिकता है. पहले स्टाफ की काफी कमी थी, जिसकी वजह से हम 24 घंटे डायग्नोस्टिक सेवाएं नहीं दे पा रहे थे. लेकिन अब हमें पर्याप्त पैरामेडिकल स्टाफ मिल गया है. अब अस्पताल में एक्सरे और सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं 24*7 चालू रहेंगी. इसका सबसे ज्यादा लाभ उन मरीजों को मिलेगा जो इमरजेंसी में आते हैं या दूर-दराज के गांवों से इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं. अब उन्हें जांच के लिए प्राइवेट लैब नहीं जाना पड़ेगा और न ही ओपीडी खुलने का इंतजार करना होगा.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *