अमेठी के 15 केंद्रों पर होगी खास परीक्षा, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर
Last Updated:
UPPCS Exam 2025: लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रथम पाली 9:30 बजे से 11:30 तक आयोजित होगी. इसमें सुबह 7:30 से 8:00 बजे के बीच विद्यार्थियों को अपना प्रवेश करवाना होगा. इसके अलावा दूसरी पाली 2:30 बजे से 4:30 तक आयोजित होगी.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली यूपीपीसीएस परीक्षा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ अमेठी जिले में भी हो रहा है. अमेठी जिले में आयोजित होने वाले इस परीक्षा को नकल विहीन तरीके से संपन्न करने के लिए प्रशासन ने अमोघ सुरक्षा का घेरा तैयार किया है. जिले में इस परीक्षा को संपन्न करने के लिए 15 सेक्टर और 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं. जिले में परीक्षा नकल विहीन तरीके से संपन्न हो इसके लिए आज से ही प्रशासन परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर रहा है.
दो पालियो में संपन्न होगी परीक्षा यह है समय
लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रथम पाली 9:30 बजे से 11:30 तक आयोजित होगी. इसमें सुबह 7:30 से 8:00 बजे के बीच विद्यार्थियों को अपना प्रवेश करवाना होगा. इसके अलावा दूसरी पाली 2:30 बजे से 4:30 तक आयोजित होगी.जिसमें विद्यार्थियों को 1:00 बजे से 1:45 तक अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा.
सभी इंतजाम पूरे परीक्षार्थियों को नहीं होगी कोई दिक्कत
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. परीक्षार्थियों के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगेज रूम जहां वे अपना सामान मोबाइल फोन या अन्य जरूरी सामग्रियों को. सुरक्षित रख सकते हैं. इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्र पर स्वच्छ शौचालय पेयजल के साथ मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी. परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए महिला सहायक कर्मी और पुलिस कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है.
दोनों पालियो में 6000 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे
परीक्षा को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि जिले में दोनों पालियो में 6000 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान घड़ी इलेक्ट्रॉनिक पेन मोबाइल कैमरा वायरलेस ब्लूटूथ के साथ कोई ऐसी सामग्री परीक्षार्थियों को अपने साथ नहीं लानी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी अपने साथ परीक्षा प्रवेश के दौरान सिर्फ अपना आधार कार्ड फोटो प्रवेश पत्र ही रख सकते हैं इसके अलावा किसी भी प्रकार की कोई सामग्री की अनुमति परीक्षा केंद्र के भीतर परीक्षा के दौरान नहीं होगी. उन्होंने कहा कि जिले में परीक्षा को संपन्न करने के लिए सभी कार्मिकों को निर्देश दे दिया गया है परीक्षा सुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी.