अमेठी दिखाएगा दूसरे जिलों को राह, इन कामों में मनवाया लोहा, देखने आएंगे अयोध्या से कौशांबी तक के अफसर

0
अमेठी दिखाएगा दूसरे जिलों को राह, इन कामों में मनवाया लोहा, देखने आएंगे अयोध्या से कौशांबी तक के अफसर


अमेठी. यूपी का अमेठी इन दिनों नई कहानी गढ़ रहा है. यहां कुछ ऐसे नवाचार हुए हैं, जो सर्वांगीण विकास का हिस्सा है. इसी नवाचार को देखने के लिए यूपी के अलग-अलग हिस्सों के कर्मचारी और विशेषज्ञ अमेठी आएंगे. अमेठी के नवाचार को अब पूरा प्रदेश देखेगा और उसे अपने जिले में भी लागू करेगा. अमेठी जिले में ये अभियान 16 जनवरी तक चलेगा, जिसे लेकर प्रतिदिन कर्मचारियों और विशेषज्ञों को अलग-अलग ग्राम पंचायत का भ्रमण कराया जाएगा. जिन जिलों के कर्मचारी अमेठी आ रहे हैं, उनका मुख्य उद्देश्य अमेठी के नवाचार को पूरे प्रदेश में पहुंचाना है. अमेठी में बेहतर थीम के तहत अलग-अलग नवाचार हुए हैं.

इन नवाचारों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और बायोगैस प्लांट यूनिट का सक्रिय संचालन किया जा रहा है. हाइटेक पंचायत सचिवालय, हाइटेक स्कूल, अमृत सरोवर पार्क सहित दूसरे विकास कार्य को धरातल पर उतारा गया है.

दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह से जनवरी माह के दूसरे सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अयोध्या, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ से अधिकारी, कर्मचारी और विशेषज्ञ ग्राम नवाचार को देखने अमेठी आएंगे. जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) मनोज त्यागी ने बताया कि निश्चित तौर पर ये हमारे लिए हर्ष का विषय है.

अमेठी जिले का विकास कार्य प्रदेश का अलग-अलग हिस्सा देखेगा. ऐसा अमेठी के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश में संभव हो पाया है. मनोज त्यागी के मुताबिक, लगातार अमेठी की अलग-अलग ग्राम पंचायत को हाइटेक किया जा रहा है. चाहे यहां के स्कूल हों, पंचायत सचिवालय हो या फिर ग्राम पंचायत के दूसरे नवाचार. अमेठी में कई चीज ऐसी हैं, जो सिर्फ अमेठी में ही धरातल पर उतारी गई हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *