अयोध्या में फिर होगा दीपोत्सव घर-घर जलेंगे दीपक मनाई जाएगी दीपावली

Last Updated:
Ram Navami Ayodhya 2025: अयोध्या में राम जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. हर घर, मठ और मंदिर में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं. विहिप ने पूरे भारत में भगवान राम के जन्मोत्सव का आवाहन किया है.
Ayodhya Deepotsav 2025
Ram Navami Ayodhya 2025: अयोध्या में राम जन्मोत्सव की तैयारियां हर घर, मठ और मंदिर में जोरों पर हैं. हर जगह भगवान के जन्मोत्सव को लेकर धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं. कहीं भगवान की कथाएं सुनाई जा रही हैं तो कहीं उनके सामने बधाई के गीत गाए जा रहे हैं. अयोध्या के मठ और मंदिरों के साथ-साथ यहां के ग्रहस्थ भी भगवान के जन्मोत्सव में शामिल हो रहे हैं. यहां के व्यापारी भी भगवान के जन्मोत्सव का उत्साह मना रहे हैं.
भगवान के जन्मोत्सव के लिए हर मंदिर में हो रही तैयारी
इस बार भगवान के जन्मोत्सव के लिए हर घर, मठ और मंदिर में तैयारी हो रही है. चैत्र की नवमी को दोपहर 12:00 बजे अयोध्या में भगवान के जन्मोत्सव की धूम मचेगी. दीपमालाएं सजाई जाएंगी, दीपक जलाए जाएंगे और भगवान के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे. अयोध्या के लोग भी श्रद्धालुओं के साथ भगवान के भव्य जन्मोत्सव की दिव्य तैयारी में जुटे हुए हैं.
हर घर में भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाए
विहिप ने पूरे भारत में भगवान राम के जन्मोत्सव के आयोजन का आवाहन किया है. उनका आह्वान है कि हर घर में भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाए. भारत के प्रत्येक मंदिर में भगवान राम के जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएं. विहिप की मंशा है कि राम भक्त रामायण, रामचरितमानस और वेद मंत्रों का पाठ करें. साथ ही, देवालयों में ठीक दोपहर 12:00 बजे भगवान के जन्म के समय सामूहिक आरती की जाए.
अयोध्या में राममय माहौल
विश्व हिंदू परिषद के आवाहन पर अयोध्या के हर घर में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. इस मौके पर अयोध्या के गृहस्थ, संत और व्यापारी भगवान के जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रहे हैं. राम जन्मोत्सव के दिन अयोध्या में राममय माहौल रहता है. अयोध्यावासी इस दिन को विशेष धूमधाम से मनाते हैं, क्योंकि देश-विदेश से लोग अयोध्या आते हैं. दोपहर 12:00 बजे भगवान राम का जन्म होगा और भगवान सूर्य उनके मस्तक पर तिलक करेंगे. इस वक्त अयोध्या के हर घर में दीप जलाए जाएंगे, भगवान के सामने बधाई गीत गाए जाएंगे और धार्मिक अनुष्ठान होंगे. अयोध्या के हर घर में अखंड दीप जलाकर भगवान के जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे.