अयोध्या राम मंदिर दर्शन के बदले नियम, सिर्फ इन लोगों को ही मिलेगा प्रवेश, मोबाइल पर रोक
Last Updated:
Ayodhya News: अयोध्या के राम मंदिर में 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम होगा, जिसमें करीब 7000 विशेष मेहमान शामिल होंगे. ट्रस्ट ने आमंत्रित अतिथियों के लिए सख्त नियम लागू किए हैं. मंदिर परिसर में मोबाइल फोन, हथियार और अंगरक्षकों को ले जाने की अनुमति नहीं होगी. केवल सिख समुदाय को छोटी कृपाण रखने की छूट रहेगी. सभी मेहमानों को कोड नंबर वाले नॉन-ट्रांसफरेबल पास जारी किए जाएंगे. ट्रस्ट की ओर से मेहमानों के ठहरने, भोजन, पानी और फलाहार की भी विशेष व्यवस्था की गई है.
अयोध्या: प्रभु राम की नगरी अयोध्या के राम मंदिर में 19 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें 7000 से ज्यादा विशेष मेहमान आमंत्रित किए गए हैं. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहेंगी. ऐसी स्थिति में अगर आप उन 7000 मेहमानों में शामिल है और 19 मार्च को अयोध्या आ रहे हैं तो अयोध्या आने से पहले आपको मंदिर ट्रस्ट की कुछ बातों पर विशेष जानकारी रखनी पड़ेगी. अगर आप 19 मार्च को अयोध्या राम मंदिर में 7000 मेहमानों में शामिल हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है, तो चलिए विस्तार से जानते हैं.
हथियार ले जाने पर रोक
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में वर्ष प्रतिप्रदा (हिन्दू नव वर्ष)पर होने वाले महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं हैं. साथ ही अनेक प्रतिबंध भी हैं. सिख समुदाय के लोगों द्वारा कानूनन अनुमन्य छोटी कृपाण के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार का कोई आयुध (अस्त्र-शस्त्र) मन्दिर परिसर में नहीं ले जाया जा सकेगा. न ही किसी किसी का कोई अंगरक्षक साथ जा सकेगा. नवरात्रि का प्रारम्भ होने के कारण फलाहार का समुचित प्रबंध रहेगा. 19 मार्च को केवल आमंत्रित किए गए मेहमान ही राम मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे इसके अलावा उनके साथ उनका मोबाइल फोन भी नहीं जाएगा.
मोबाइल भी होगा बैन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि ने सभी आमंत्रितों को नाम से प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे . सब पर कूट संख्या (कोड नंबर) होंगे.यह अहस्तान्तरणीय (ननट्रांसफरेबल) होगा. मोबाइल फोन भी परिसर में नहीं ले जाया जा सकेगा. पानी व अन्य संसाधन का प्रबंध कार्यक्रम स्थल पर रहेगा. किस द्वार से प्रवेश मिलेगा यह भी समय से बता दिया जाएगा. इतना ही नहीं मेहमानो के रहने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने अयोध्या के अनेक स्थानों पर होटल की बुकिंग भी की है खाने पीने की संपूर्ण व्यवस्था भी की गई है .
विशेष कोड वाले पास से ही मिलेगी एंट्री
ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि राष्ट्रपति की आगमन को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट में सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के 7000 विशेष मेहमानों को निमंत्रण भी दिया जा चुका है निमंत्रण दिए गए मेहमानों के साथ केवल उन्हीं लोगों को राम मंदिर परिसर में एंट्री मिलेगी जिनके नाम से कार्ड होगा. इतना ही नहीं 7000 मेहमानों के भोजन की भी व्यवस्था राम मंदिर ट्रस्ट ने की है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें