आईआईटी कानपुर में टेक कृति का शानदार समापन, सचिन जिगर के गानों पर झूम उठे आईआईटीसीेंएन्स

0
आईआईटी कानपुर में टेक कृति का शानदार समापन, सचिन जिगर के गानों पर झूम उठे आईआईटीसीेंएन्स


Last Updated:

आईआईटी कानपुर में आयोजित टेक कृति महोत्सव का समापन रोमांचक बॉलीवुड नाइट के साथ हुआ. सचिन–जिगर के हिट गानों पर छात्र झूमते नजर आए, जबकि इनोवेशन और रक्षा कृति जैसे कार्यक्रमों ने तकनीकी प्रतिभा और मनोरंजन का शानदार संगम पेश किया. चार दिन के उत्सव ने छात्रों को न केवल आनंद दिया बल्कि उन्हें पूरी तरह रिफ्रेश भी किया.

आईआईटी कानपुर में आयोजित हुए टेक कृति महोत्सव का समापन बेहद धूमधाम के साथ हुआ. रॉक नाइट में सचिन जिगर के गानों पर पूरा कैंपस झूम उठा जैसे ही उनके हिट गानों की धुनें सुनाई दी, छात्र खुद को नहीं रोक पाए और पूरे जोश के साथ नाचते रहे. माहौल इतना ऊर्जा से भर गया कि हर कोई बस संगीत में डूबा हुआ नजर आया. दोस्तों के साथ थिरकते छात्रों ने इस रात को पूरी तरीके से इंजॉय किया और इसे यादगार बना दिया. आपको बता दें कि, यह आईआईटी कानपुर का सबसे बड़ा टेक्निकल फेस्ट होता है जिसमें देशभर से छात्र शामिल होते हैं.

आईआईटी कानपुर

झूठी खाई थी कसम जो निभाई नहीं, पहले से ज्यादा तुम पर मरने लगा हूं, जैसे बॉलीवुड गाने जैसे ही सचिन और जिगर ने गाए वैसे ही पूरे छात्र झूम उठे. प्रोफेसर से लेकर आईआईटी कानपुर के छात्र और देश भर से आए प्रतियोगी भी अपने आप को नहीं रोक पाए. इस बॉलीवुड नाइट का हर किसी को इंतजार था, बड़ी संख्या में छात्र संगीतकारों को सुनने के लिए इकट्ठा हुए थे. इसके पहले चौथे दिन कई खास कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ था जिसके बाद कार्यक्रम के समापन में इस बॉलीवुड नाइट ने सबको नाचने पर मजबूर कर दिया.

आईआईटी कानपुर

आईआईटी कानपुर में चल रहे हैं एशिया के सबसे बड़े तकनीकी एवं उद्यमिता महोत्सव टेक कृति के आखिरी दिन इनोवेशन कंपटीशन और एंटरटेनमेंट का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस दिन के प्रमुख कार्यक्रम में रक्षा कृति सबसे इंपॉर्टेंट था जिसमें ऑपरेशन सिंदूर में किस प्रकार से भारतीय सेना भारतीय वायु सेवा और नेवी ने एक साथ मजबूत काम किया और इसको सफल बनाया उसके बारे में बताया गया. इसमें लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे, एयर मार्शल फिलिप थॉमस और रियल एडमिरल अजीत ने हिस्सा लिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आईआईटी कानपुर

वही बेसब्री से चार दिन के प्रोग्राम में सबको बॉलीवुड नाइट का इंतजार था, जैसे ही सचिन जिगर आईआईटी कानपुर पहुंचे छात्रों में एक अलग जोश दिखाई दिया. सचिन जिगर अपने खास और अलग म्यूजिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, जिसमें आधुनिक बिट्स और भारतीय संगीत का शानदार मेल होता है. उनके गाने युवाओं के बीच खास से लोकप्रिय हैं और यही वजह रही जैसे ही उनके गाने बजे भीड़ में जबरदस्त रिस्पांस दिया. अपना बना ले, नच रे सारे और कमरिया जैसे गानों पर छात्रों ने जमकर डांस किया.

आईआईटी कानपुर

रॉक नाइट के दौरान स्टेज पर लाइट और साउंड का शानदार कॉन्बिनेशन देखने को मिला. जैसे ही बिट्स ड्रॉप होती पूरा मैदान मोबाइल फ्लैशलाइट से जगमगा उठता. सचिन जिगर के गानों में पूरे छात्र झूमते हुए नजर आए. इस कार्यक्रम में छात्रों ने न केवल गानों का आनंद लिया, बल्कि अपने तनाव को भी दूर किया. पढ़ाई और प्रतियोगिता के बीच एक ऐसा मौका मिलना उनके लिए बेहद खास होता है, कई छात्रों ने कहा कि सचिन जिगर के गानों ने उन्हें पूरी तरह रिफ्रेश कर दिया.

आईआईटी

टेक कृति का यह आयोजन हर साल कुछ नया लेकर आता है और इस बार इस बॉलीवुड नाइट के गानों ने इसे और खाद बना दिया आयोजकों ने इस बात का पूरा ध्यान रखा की हर छात्र इसका पूरा आनंद उठा सके. सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक सब कुछ बेहतर तरीके से संभाला गया. आईआईटी कानपुर का यह महोत्सव अब सिर्फ एक कॉलेज इवेंट नहीं रह गया बल्कि यह युवाओं के लिए एक बड़ा मंच बन चुका है. जहां देशभर से छात्र आते हैं और अपनी प्रतिभा दिखाते हैं और उन्हें एक ऐसा मंच मिलता है जहां पर पूरी दुनिया की नजरे उन पर रहती हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *