आजमगढ़ अस्पताल में खुलेगी 24 घंटे चलने वाली इंटीग्रेटेड लैब, मुफ्त जांच की सुविधा

0
आजमगढ़ अस्पताल में खुलेगी 24 घंटे चलने वाली इंटीग्रेटेड लैब, मुफ्त जांच की सुविधा


Last Updated:

Azamgarh News: आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल में अब मरीजों के लिए बेहतर सुविधा और मुफ्त जांच की व्यवस्था शुरू हो रही है. अस्पताल में बनने वाली इंटीग्रेटेड हेल्थ लैब से 100 से अधिक प्रकार की बीमारियों की जांच 24 घंटे उपलब्ध होगी. इससे आजमगढ़, मऊ और बलिया के मरीजों को बाहरी संस्थानों में जाकर खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अस्पताल में प्रतिदिन 300-400 मरीजों की जांच की जाती है, जिसमें हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और स्क्रबटाइफस जैसी गंभीर बीमारियों की भी जांच शामिल होगी.

आजमगढ़. मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब इलाज में और बेहतर सुविधा और सहूलियत मिलेगी. मंडलीय अस्पताल में आजमगढ़ समेत मऊ और बलिया के दूर दराज के क्षेत्र से आने वाले लोगों को अब इलाज के साथ-साथ कई तरह की जांच की सुविधा मिलेगी. जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिला अस्पताल में अब 100 से अधिक जांचों की मुफ्त सुविधा उपलब्ध होगी. जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड हेल्थ लैब  का निर्माण हो रहा है, जिसकी मदद से मरीजों को अब 24 घंटे जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

बताते चलें कि पूर्व में अस्पताल में स्थित पैथोलॉजी में 54 तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध है. वहीं अब इंटीग्रेटेड लैब का निर्माण होने से लगभग सौ तरह की बीमारियों से संबंधित जांच की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. गंभीर बीमारियों के इलाज में जरूरी जांच करने के लिए अब मरीजों को किसी बाहरी संस्था में जाकर मोटे पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी. बल्कि यह सुविधा अब अस्पताल स्थित पैथोलॉजी में भी उपलब्ध होगी. इसके साथ ही अस्पताल मे कई अन्य जटिल रोगों के जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराए जाने की तैयारी की जा रही है जिसके लिए जरूरत के मुताबिक मशीनी उपकरणों को लगाया जा रहा है.

24 घंटे मिलेगी जांच की सुविधा

इसके अलावा जहां पहले अस्पताल में लैब प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 तक खुली होती थी वहीं अब इसे 24 घंटे संचालित करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी बता दे की अस्पताल में प्रतिदिन 300 से 400 मरीजों की जांच की जाती है, जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस बी हेपेटाइटिस सी और स्क्रबटाइफस जैसी गंभीर बीमारियों की जांच की सुविधा भी उपलब्ध होती है. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ डॉ सतीश कनौजिया ने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल में कई तरीके की जांच की सुविधा उपलब्ध है वही इस लैब के निर्माण हो जाने से अस्पताल में कई गंभीर बीमारियों से संबंधित जांच की व्यवस्था भी उपलब्ध हो सकेगी.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *