आजादी के बाद पहली बार यूपी के इस स्टेशन से डायरेक्ट दिल्ली पहुंचेगी ट्रेन

0
आजादी के बाद पहली बार यूपी के इस स्टेशन से डायरेक्ट दिल्ली पहुंचेगी ट्रेन


Last Updated:

Budaun-Delhi Train: आजदी के बाद पहली बार यूपी के बदायूं रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए डायरेक्ट ट्रेन शिवा की शुरुआत होने जा रही है,सोमवार को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे. स्थानीय लोगों की काफी लंबे समय से देश की राजधानी दिल्ली के लिए डायरेक्ट ट्रेन सेवा की मांग की जा रही थी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आज शुरू होगी बदायूं से दिल्ली के बीड डायरेक्ट ट्रेन (फाइल फोटो)

बदायूं. आजादी के बाद पहली बार बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो रही है. आज सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा बदायूं रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह ट्रेन बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तारित रूप है, जिसे अब कासगंज तक बढ़ाया गया है. इससे बदायूं के यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए किसी अन्य स्टेशन पर बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह टर्न ट्रेन कासगंज से सुबह 2:50 बजे चलकर बदायूं पहुंचेगी. बदायूं से ट्रेन सुबह 3:50 बजे रवाना होगी और नई दिल्ली पहुंचने का समय: 10:20 बजे है. वापसी में ट्रेन बसपी (नई दिल्ली) से शाम 4:35 बजे चलेगी और बदायूं रेलवे स्टेशन पर रात 10:45 बजे पहुंचेगी.

इस नई सुविधा से बदायूं, कासगंज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को दिल्ली जाने-आने में काफी सुविधा और समय की बचत होगी. पहले यात्रियों को बरेली या अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ता था. स्थानीय लोगों और राजनीतिक दलों की लंबे समय से यह मांग थी कि बदायूं से दिल्ली और लखनऊ के लिए सीधी ट्रेनें शुरू की जाएं. केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के प्रयासों से दिल्ली वाली मांग अब पूरी हो गई है. ट्रेन के शुभारंभ पर बदायूं रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. स्थानीय नागरिकों में इस नई ट्रेन सेवा को लेकर काफी उत्साह है.

रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस सेवा से बदायूं के औद्योगिक, व्यापारिक और छात्र यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा. आगे चलकर लखनऊ के लिए भी ऐसी सुविधा शुरू करने की मांग पर विचार किया जा रहा है. यह ट्रेन सेवा बदायूंवासियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *