इस पेड़ में होगा 100 ग्राम का एक जामुन, बाजार में आ गया नया पौधा, कीमत भी सामान्य से ज्यादा
Last Updated:
बहराइच में मिलने वाला 10 केजी नाम का खास जामुन का पौधा इन दिनों चर्चा में है. इस पौधे के जामुन सामान्य जामुन से काफी बड़े होते हैं. एक फल का वजन लगभग 100 ग्राम तक होता है, यानी 1 किलो में केवल 10 जामुन आते हैं. पौधे की ऊंचाई 10–15 फीट तक होती है और इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए किसान इसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
बहराइच. जामुन तो आपने बहुत खाए होंगे और पौधे भी बहुत देखे होंगे, लेकिन आज हम जिस पौधे के बारे में आपको बताने जा रहे हैं शायद ही आपने कभी इस तरह का अजब-गजब पौधा देखा हो या इसका फल खाया हो. दरअसल, जामुन का विशेष पौधा 10 केजी के नाम से प्रसिद्ध है. जिसमें फल की बात करें तो 1 किलो में बस दस ही फल चढ़ते हैं, यानी कि एक फल अकेला लगभग 100 ग्राम का होता है.
जामुन के पौधे के बारे में संपूर्ण जानकारी
जामुन के इस खास पौधे की बात करें तो यह नॉर्मल पौधों से बिल्कुल अलग होता है, तैयार होने के बाद इसकी हाइट लगभग 10 से 15 फीट तक जाती है. वहीं इसमें लगने वाले फलों की बात करें तो 1 किलो में 10 फल ही चढ़ते हैं. जिसमें अकेले एक फल का वजन लगभग 100 ग्राम तक होता है यानी की 1 किलो में बस दस ही फल चढ़ते हैं. जिसका बाग लगाकर किसान मालामाल आसानी से बन सकते है. वहीं पौधे की कीमत की बात करें तो वैसे तो यूपी में बहुत ही कम ऐसी जगह है जहां पर आपको यह मिलेंगा. लेकिन आप बहराइच जिले में है और जिले से इसकी खरीदारी करना चाहते हैं. तो आपको दूरसंचार ऑफिस के पास आना होगा. जहां पर आपको 10 केजी के नाम से यह जामुन का पौधा बड़ी आसानी से मिल जाएगा. इसके लिए आपको लगभग 400 रुपए अकेले एक पौधे के लिए खर्च करना पड़ सकता हैं.
किसान बन सकते हैं मालामाल जाने कैसे
किसानों के लिए जामुन का यह पौधा किसी गुड न्यूज़ से कम नहीं है, क्योंकि जामुन की अब डिमांड भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. फिर चाहे सीजन में फल की डिमांड हो या फिर जामुन से तरह-तरह के खाद्य पदार्थ बनाने की, खासकर जामुन के सिरके की जिसमें काफी मेहनत करनी पड़ जाती है. लेकिन इस जामुन के फल से बनाना बेहद आसान होगा. इस जामुन की अब धीरे-धीरे डिमांड भी खूब होने लगी है अगर आप बहराइच जिले में इस पौधे की खरीदारी करना चाहते हैं तो ₹400 खर्च करके बहराइच के बीएसएनल ऑफिस के सामने स्थित नर्सरी से कर सकते हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें