उत्तराखंड में UCC मुसलमानों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप: मौलाना कौसर

0
उत्तराखंड में UCC मुसलमानों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप: मौलाना कौसर


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Uttarakhand UCC News: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू होने पर मुस्लिम लीग के मौलाना कौसर हयात खान ने कड़ा विरोध जताया है. उन्होंने इसे मुसलमानों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप बताया और चेतावनी …और पढ़ें

Moradabad News: उत्तराखंड में UCC लागू होने पर भड़के मौलाना कौसर हयात खान

हाइलाइट्स

  • मौलाना ने UCC को मुसलमानों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप बताया
  • मौलाना ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर भी सरकार की आलोचना की
  • मौलाना ने जबरदस्ती के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी

मुरादाबाद. उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू होने पर मुस्लिम लीग के संयुक्त सचिव मौलाना कौसर हयात खान ने कड़ा विरोध जताया है. उन्होंने कहा, “यह सीधे तौर पर मुसलमानों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप है. ” मौलाना कौसर हयात खान ने कहा कि सरकार लगातार मुसलमानों के धार्मिक मामले में हस्तक्षेप कर रही हैं. मौलाना ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अब इसके लिए तहरीक शुरू की जाएगी.

मौलाना कौसर हयात खान ने कहा, “मुसलमानों के मामलों में दखल देकर हिन्दू कानून थोपने की कोशिश की जा रही है, जो इस्लाम के खिलाफ है. यह जबरदस्ती का तरीका हमें बिल्कुल पसंद नहीं है. भारत के 30-35 करोड़ मुसलमान इसके खिलाफ हैं. आप कानून बना रहे हैं, लेकिन मुस्लिम समाज से बात नहीं कर रहे हैं. हम इसकी घोर निंदा करते हैं और पहले भी इसके खिलाफ आंदोलन चलाया है. अगर सरकार जबरदस्ती करेगी, तो फिर से इसके खिलाफ एक आंदोलन शुरू किया जाएगा.”

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष से कैसा दिख रहा महाकुंभ मेला क्षेत्र, NASA के एस्ट्रोनॉट ने शेयर की अद्भुत तस्वीरें, आप भी देखिए

मुसलमानों के खिलाफ एक अभियान
महाकुंभ में होने वाली धर्म संसद पर मौलाना कौसर हयात खान ने कहा, “वो महाकुंभ कर रहे हैं, किसी मुसलमान ने इसका विरोध नहीं किया. वो मंदिरों में पूजा करते हैं, कोई विरोध नहीं करता. वो सनातन बोर्ड बनाएं, किसी मुसलमान को कोई आपत्ति नहीं है. वक्फ बोर्ड से उनका क्या मतलब है, न सरकार और न ही किसी हिन्दू का. यह उनका नकारात्मक सोच है और यह मुसलमानों के खिलाफ एक अभियान का हिस्सा है. यह देश के लिए अच्छा नहीं है और हम इसकी भी घोर निंदा करते हैं.”

homeuttar-pradesh

उत्तराखंड में UCC मुसलमानों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप: मौलाना कौसर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों