उद्यान विभाग दे रहा ड्रिप स्प्रिंकलर, यहां जानिए क्या होगा करना

0
उद्यान विभाग दे रहा ड्रिप स्प्रिंकलर, यहां जानिए क्या होगा करना


होमताजा खबरagriculture

उद्यान विभाग दे रहा ड्रिप स्प्रिंकलर, यहां जानिए क्या होगा करना

Last Updated:

उद्यान निरीक्षक संजय कुमार यादव ने लोकल 18 को बताया कि उद्यान विभाग की तरफ से ड्रिप स्प्रिंकलर के लिए यानी टपक फव्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है. आवेदन करने के बाद किसानों को इस सिंचाई संयंत्र की स्थापना के लिए 65 से लेकर 90 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा, ताकि उन्हें आर्थिक समस्या से भी परेशान ना होना पड़े

अमेठी: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है. किसानों को इसका सीधा लाभ भी मिल रहा है. वहीं किसानों की  की समस्या को दूरकरने के लिए अब अनुदान पर सिंचाई संयंत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा. किसानों को बिजली बिल से छुटकारा मिलने के साथ डीजल की खपत से भी मुक्ति मिल जाएगी. अनुदान पर सिंचाई संयंत्र उपलब्ध कराने के बाद विभागीय स्तर पर इसकी देख-रेख की जाएगी. इससे किसानों को प्रत्यक्ष रूप से फायदा होगा और प्रगतिशील बन सकेंगे.

हम जिस यंत्र की बात कर रहे हैं उस यंत्र से एक साथ कई काम आसानी से किया जा सकते हैं यानी किसान सिंचाई दवा का छिड़काव और पानी की बचत आसानी से कर सकते हैं, ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई एक ऐसा यंत्र है जिसके जरिए यह सब काम आसानी से उपलब्ध हो सकेगा.

65 से लेकर 90 प्रतिशत तक का अनुदान

उद्यान निरीक्षक संजय कुमार यादव ने लोकल 18 को बताया कि उद्यान विभाग की तरफ से ड्रिप स्प्रिंकलर के लिए यानी टपक फव्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है. आवेदन करने के बाद किसानों को इस सिंचाई संयंत्र की स्थापना के लिए 65 से लेकर 90 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा, ताकि उन्हें आर्थिक समस्या से भी परेशान ना होना पड़े और सीधा लाभ मिल सके. जिले की बात करें तो जिले में 1027 एकड़ के जमीन पर इस सिंचाई संयंत्र को स्थापित करने का लक्ष्य विभाग को दिया गया है. अब तक जिले में 400 से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है. इसके लिए किसानों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है.

पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि पंजीकरण कि प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है. कोई भी किसान आवेदन कर सकते हैं. किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी की छायाप्रति, दो फोटो और मोबाइल नंबर के साथ जिला उद्यान कार्यालय या फिर किसी भी जनसुविधा केन्द्र जाकर आवेदन कर सकते हैं. प्रगतिशील किसान रणंजय सिंह ने बताया कि ड्रिप स्प्रिंकलर यानी फव्वारा सिंचाईं विधि से समय और पैसे की बचत होती है. उन्होंनेे बताया किसानों को  पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाभ दिया जाएगा. किसान पंजीकरण कराकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *