एंटीऑक्सीडेंट का पावर हाउस है यह छोटा सा फल, शरीर के लिए है सुपरफूड!

0
एंटीऑक्सीडेंट का पावर हाउस है यह छोटा सा फल, शरीर के लिए है सुपरफूड!


होमताजा खबरlifestyle

एंटीऑक्सीडेंट का पावर हाउस है यह छोटा सा फल, शरीर के लिए है सुपरफूड!

Last Updated:

Seabuckthorn Health Benifits: बागपत में आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार सीबकथोर्न सुपर फूड माना जाता है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र चौधरी बताते हैं कि इसमें विटामिन सी, ओमेगा-7 और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, हृदय को स्वस्थ रखने और पाचन सुधारने में सहायक हैं. यह कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में भी मददगार माना जाता है. उपयोग से पहले चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है.

बागपत. सीबकथोर्न एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है, जो शरीर के लिए सुपर फूड का काम करती है. इसके इस्तेमाल करने से शरीर पर चौंकाने वाले फायदे दिखाई देते हैं. सीबकथोर्न रोग प्रतिरोधक क्षमता को 100% बढ़ाने का काम करता है, जिससे शरीर बीमारियों से काफी दूर रहता है और लंबे समय तक स्वस्थ जीवन संभव होता है.

सीबकथोर्न का इस्तेमाल करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और हृदय संबंधित समस्याओं में तेजी से सुधार होता है. इसमें विटामिन C ,ओमेगा 7 और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है. इसे एंटीऑक्सीडेंट का पावर हाउस भी कहा जाता है. यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए किसी अमृत से काम नहीं है. इसका इस्तेमाल करने से शरीर पर चौंकाने वाले फायदे देखने को मिलते हैं और इसका कोई शरीर पर दुष्प्रभाव ही नहीं होता है.

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबकथोर्न एक सुपर फूड है, जो शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. सीबकथोर्न का इस्तेमाल अगर कोई व्यक्ति करता है, तो उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत तेज हो जाती है, जिससे किसी भी बीमारी को शरीर में प्रवेश होने से रोका जा सकता है.

बेड कोलेस्ट्रॉल को करे दूर, हार्ट को बनाए स्वस्थ

सीबकथोर्न का इस्तेमाल करने से हृदय संबंधित समस्याएं तेजी से ठीक होती है. यह बेड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से शरीर से बाहर निकालता है और हृदय के विकारों को ठीक करने का काम करता है.

पेट की बीमारियों में भी है लाभकारी
सीबकथोर्न पाचन शक्ति को मजबूत करता है, जिससे शरीर को ताकत मिलती है और पेट की गंभीर से गंभीर बीमारियों में भी तेजी से राहत मिलती है, जिससे शरीर ताकतवर बनता है। वही सीबकथोर्न इस्तेमाल करने से हड्डियों को ताकत मिलती है, वहीं आंखों के लिए यह औषधि किसी वरदान से काम नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले आप चिकित्सक से परामर्श लें.

ऐसे करें इस आयुर्वेदिक औषधि का इस्तेमाल 

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी ने बताया कि इसका इस्तेमाल आप दूध और पानी के साथ चूर्ण के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं इसका इस्तेमाल करने से आमतौर पर किसी तरह की परेशानी नहीं होती, लेकिन इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक का परामर्श अवश्य ले.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *