एग्जाम टिप्स: इस फार्मूले से कर लिया यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी, तो हिंदी ही नहीं साइंस और गणित में आएंगे अच्छे नंबर

0
एग्जाम टिप्स: इस फार्मूले से कर लिया यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी, तो हिंदी ही नहीं साइंस और गणित में आएंगे अच्छे नंबर


मेरठ: माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएंगी. बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राएं तैयारी भी कर रहे हैं. कई बार देखने को मिलता है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं को याद तो सब कुछ रहता है, लेकिन पेपर लिखने की जो कला होनी चाहिए उसमें कहीं ना कहीं वह पीछे रह जाते हैं. इन्हीं बातों को देखते हुए लोकल 18 की टीम द्वारा मेरठ के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी से खास बातचीत की गई.

राइटिंग पर दें विशेष ध्यान 

पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए बताया की काफी ऐसे युवा होते हैं. जो की राइटिंग पर विशेष तौर पर फोकस नहीं कर पाते हैं जिस कारण वह क्वेश्चन का जो आंसर लिखते हैं कई बार वह एग्जामिनर की समझ में नहीं आ पाता है. इसलिए, परीक्षार्थी राइटिंग पर विशेष तौर पर ध्यान देते हुए उसमें सुधार लाएं. इसके लिए सबसे जरूरी है कि युवा अभी से ही प्रतिदिन लिखने की प्रेक्टिस करना शुरू कर दें.

इन बातों का भी रखें विशेष ध्यान 

उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय एवं विस्तृत उत्तरीय
तीन तरह के प्रश्न छात्र-छात्राओं से पूछे जाते हैं. इसलिए जैसे ही उन्हें प्रश्न पत्र मिले ध्यानपूर्वक पहले उसे प्रश्न पत्र के सभी क्वेश्चन आंसर को पढ़ें. उसके पश्चात जो एक नंबर के क्वेश्चन पूछे गए हैं. उन सभी प्रश्न के उत्तर अपनी परीक्षा कॉपी पर लिखना शुरू कर दें. जब वह समाप्त हो जाए तत्पश्चात दो नंबर एवं उसके बाद पांच नंबर के क्वेश्चन का आंसर लिखना शुरू करें.

उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से कई बार देखा जाता है कि युवा बड़े-बड़े क्वेश्चन में उलझ जाते हैं जिस कारण परीक्षा का समय धीरे-धीरे समाप्त होता चला जाता है. ऐसे में उनके जो छोटे क्वेश्चन है जिसमें वह अच्छे अंक ला सकते थे वह छूट जाते हैं. इसीलिए उनका आंसर सबसे पहले लिखना क्रम वाइज शुरू कर दें जिससे उनके नंबर अच्छे आने की संभावनाएं बढ़ जाती है.

साइंस, मैथ वाले भी रखें विशेष ध्यान 

उन्होंने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं को फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ बायोलॉजी से संबंधित पेपर देने हैं. ऐसे सभी युवा अपने सब्जेक्ट का उत्तर देते समय अगर उनसे संबंधित डायग्राम, फार्मूला सहित अन्य विषयों पर विशेष तौर पर ध्यान दें.

छोटी-छोटी बारीकियों पर दें ध्यान

इसी के साथ इन्होंने बताया कि गणित के परीक्षार्थी भी जो उनका फाइनल आंसर आया है, उसे अच्छी तरह से ब्लैक पैन से हाइलाइट करें. जिससे कि एग्जामिनर की नजर सीधे उनके आंसर पर पड़े. उन्होंने बताया कि इस तरह से छोटी-छोटी बारीकियां पर स्टूडेंट ध्यान देंगे, तो उन्हें काफी अच्छे अंक मिल सकेंगे. वह टॉपर की लिस्ट में अपना नाम बन सकेंगे.

बोर्ड परीक्षा में जरूरी है टाइम मैनेजमेंट

बताते चले कि उपप्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी के अनुसार टाइम मैनेजमेंट, बोर्ड परीक्षा में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में युवा अगर अभी से ही टाइम मैनेजमेंट पर फोकस करते हुए आगे बढ़ेंगे तो उनके लिए काफी बेहतर रहेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *