कभी खाया लाल सरसों के पत्तों का साग? इम्युनिटी बढ़ाने से पाचन सुधारने तक में रामबाण

0
कभी खाया लाल सरसों के पत्तों का साग? इम्युनिटी बढ़ाने से पाचन सुधारने तक में रामबाण


Last Updated:

क्या कभी आपने लाल सरसों के पत्तों के बारे में सुना है. सेहत के लिए ये वरदान से कम नहीं. लोकल 18 से बलिया के आयुर्वेद जानकार शेषमणि चौबे बताते हैं कि इसका प्रयोग सलाद के रूप में होता है. इसकी छोटी और कोमल पत्तियों को कच्चा काटकर खाया जा सकता है. इसके पत्तों का स्वाद थोड़ा तीखा होता है. इसका प्रयोग सलाद के साथ करने पर खाने का स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है. सब्जी और साग के रूप में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

लाल सरसों को आपने कहीं न कहीं देखा ही होगा. इस सरसों के तेल के जितने फायदे हैं, इसके पत्तों को खाने से भी कई गुना ज्यादा लाभ मिलता है. लाल सरसों को जायंट रेड मस्टर्ड भी कहा जाता है. इसके पत्ते खाने में बेहद फायदेमंद हैं. स्वाद भी लाजवाब है और कई तरीकों से इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है. कई जगहों पर खानपान में इन पत्तों का खूब प्रयोग होता है.

red Mustard benifits

आयुर्वेद जानकार शेषमणि चौबे बताते हैं कि इसके पत्तों का स्वाद थोड़ा तीखा होता है. इसका प्रयोग सलाद के साथ करने पर खाने का स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है. सब्जी के रूप में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. साग भी बनाया जा सकता है.

helath tips

लाल सरसों के पत्तों को स्टिरफ्राई करके भी खाया जा सकता है. इसे लहसुन और तेल के तेल के साथ हल्का सा फ्राई करते हैं, उसके बाद इसका स्वाद बेहद ही उम्दा हो जाता है. खाने में भी आनंद आता है. इसके पत्तियों का अचार भी बनाया जाता है. इन पत्तों का अचार काफी दिनों तक सुरक्षित रहता है. सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

multi vitamin

लाल सरसों के पत्ते को खाने से कई न्यूट्रिशन मिलते हैं. पत्तों में विटामिन सी भरपूर मात्रा पर पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है. इससे शरीर को काफी मजबूती मिलती है. हड्डियों को मजबूत करने के लिए विटामिन इसमें भरपूर है. इसे खाने से शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है.

tips of green mustard

लाल सरसों के पत्तों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं. एंटीऑक्सीडेंट शरीर को पुरानी बीमारियों से बचाता है. नई बीमारियों को भी नहीं आने देता है. अगर आपको पाचन संबंधित समस्या है तो सरसो के हरी पत्ते को काटकर सलाद बनाएं और खाने के साथ खाएं. इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर करता है.

red Mustard oil

इसके पत्तों में विटामिन ए, सी और के भरपूर मात्रा में होते हैं. कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम व पोटेशियम से भी भरपूर है. इसके पत्तों में मौजूद ग्लूकोसाइनोलेट्स कैंसर जैसी बीमारी से बचाता है और उसे ठीक करने में भी मददगार है.

tips of mustard oil

अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इसके पत्तों का प्रयोग सलाह के बाद करें. अपने घरों पर सब्जी और सलाद के लिए गमले में या बालकिनी आदि जगहों पर लगा सकते हैं. इसके पत्तों का फायदा सरसों से कहीं ज्यादा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *