करवा चौथ का हैं व्रत और सता रही है भूख-प्यास, तो बस इन टिप्स को करें फॉलो
Last Updated:
Ghazipur News: करवा चौथ का व्रत सिर्फ पति की लंबी उम्र का प्रतीक ही नहीं, बल्कि ऊर्जा और पॉजिटिविटी का उत्सव है. डॉ. शिप्रा के अनुसार व्रत से पहले हाइड्रेशन, हल्की एक्सरसाइज़ और सही सरगी थाली से दिनभर फिट और फ्रेश रहें.
गाजीपुर: करवा चौथ केवल पति की लंबी उम्र के लिए व्रत नहीं है, बल्कि यह समर्पण, प्यार और परिवार के उत्सव का प्रतीक भी है, लेकिन यह व्रत निर्जला होता है, यानी बिना पानी के. इसलिए, शरीर और मन दोनों की तैयारी जरूरी है.
मानसिक तैयारी: व्रत का आनंद तनाव से मुक्त होकर लें
व्रत के दौरान बार-बार भूख और प्यास के बारे में सोचना बेचैनी बढ़ा सकता है. इसलिए, मानसिक तैयारी उतनी ही जरूरी है जितनी शारीरिक. मेडिटेशन करें, किताब पढ़ें, घर को हल्की सजावट से सजाएं. याद रखें, यह दिन तनाव का नहीं, प्रेम और सकारात्मकता का उत्सव है. घर के छोटे-छोटे काम करें, बहुत बड़े काम जैसे साफ सफाई में न उलझे, ग्रुप में बात करें.
सरगी और ऊर्जा बनाए रखने वाले आहार
सरगी की थाली इस दिन की ऊर्जा का आधार होती है. इसमें शामिल करें:
फल: विटामिन और फाइबर के लिए
ओट्स / दलिया: स्लो रिलीज़ कार्ब्स से दिनभर ऊर्जा
सूखे मेवे: हेल्दी फैट और प्रोटीन
दूध / दही: कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स
भू मूंग का हलवा: स्वाद और ताकत दोनों
चिया सीड्स शेक: हाइड्रेशन और फाइबर
मिलेट्स का पराठा: पाचन के लिए बेहतरीन
गौरतलब है कि करवा चौथ का व्रत उत्तर भारत में सदियों से प्रचलित है. शोध बताते हैं कि सही हाइड्रेशन और हल्के व्यायाम के साथ व्रत करने से थकान कम होती है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है. इस साल भी अपनी सेहत और ऊर्जा का ख्याल रखें. थोड़ी तैयारी, थोड़ी सावधानी और सकारात्मक सोच.. यही है स्वस्थ और सफल करवा चौथ का मंत्र.