कानपुर वालों को राहत, अब गर्मी में नहीं होगी बिजली की टेंशन, केस्को ने किया ‘नो ट्रिपिंग’

0
कानपुर वालों को राहत, अब गर्मी में नहीं होगी बिजली की टेंशन, केस्को ने किया ‘नो ट्रिपिंग’


Last Updated:

Kanpur News: कानपुर में इस बार गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था मजबूत की गई है. कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड ने 1400 किमी एबी केबल बिछाई, 17 हजार खंभे बदले और नेटवर्क अपग्रेड किया है. 800 मेगावॉट सप्लाई की तैयारी के साथ ट्रिपिंग और कटौती कम होने की उम्मीद है, जिससे सात लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं और उद्योगों को निर्बाध व बेहतर बिजली मिल सकेगी.

कानपुर: गर्मी आते ही बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या हर साल लोगों की सबसे बड़ी चिंता बन जाती है.लेकिन इस बार शहरवासियों को राहत मिलने वाली है.कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (केस्को) ने इस बार गर्मी के मौसम को देखते हुए पहले से ही व्यापक तैयारी कर ली है, जिससे सात लाख से अधिक उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग मुक्त और बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके.

इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत, फॉल्ट होंगे कम

केस्को ने इस बार अपने पूरे बिजली नेटवर्क को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया है. शहर में करीब 1400 किलोमीटर क्षेत्र में एरियल बंच (एबी) केबल बिछाई जा चुकी है. इससे खुले तारों की समस्या खत्म होगी और फॉल्ट की संभावना काफी कम हो जाएगी.इसके अलावा 17 हजार पुराने और जर्जर खंभों को बदलकर नए खंभे लगाए गए हैं, जिससे लाइन की स्थिरता और सुरक्षा दोनों में सुधार हुआ है.यह बदलाव सीधे तौर पर ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन को कम करने में मदद करेगा.केस्को ने 15 फरवरी से 15 मार्च तक ‘अनुरक्षण माह’ चलाकर पूरे शहर में बिजली लाइनों और उपकरणों की जांच और मरम्मत कराई.इस दौरान ट्रांसफार्मर, फीडर और अन्य जरूरी उपकरणों को ठीक किया गया, ताकि गर्मी में अचानक फॉल्ट की समस्या सामने न आए.

800 मेगावॉट सप्लाई की तैयारी

केस्को के एमडी सैमुअल पॉल के मुताबिक, इस साल कंपनी 800 मेगावॉट तक बिजली सप्लाई देने के लिए पूरी तरह तैयार है.पिछले साल अधिकतम खपत 640 मेगावॉट तक पहुंची थी, ऐसे में इस बार बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त तैयारी की गई है.

इंडस्ट्री को भी मिलेगा पूरा सपोर्ट

केस्को ने इस बार औद्योगिक क्षेत्रों को भी प्राथमिकता दी है.एमडी ने दावा किया है कि इंडस्ट्रियल एरिया में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाएगी, जिससे उत्पादन पर कोई असर न पड़े.सिर्फ बिजली देना ही नहीं, बल्कि अच्छी गुणवत्ता की बिजली देना भी इस बार के प्लान का हिस्सा है.वोल्टेज फ्लक्चुएशन और बार-बार ट्रिपिंग को रोकने के लिए नेटवर्क को अपग्रेड किया गया है.इस बार केस्को ने गर्मी से पहले ही ऐसी तैयारी कर ली है, जिससे शहरवासियों को बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है.अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो इस बार गर्मी में बिजली की टेंशन काफी हद तक खत्म हो सकती है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *