काला अक्षर भैंस बराबर…दरोगा भर्ती में सवाल देख चकराया माथा, क्या बोले छात्र, जानें
Last Updated:
UP SI Exam Mirzapur : यूपीएसआई की आज मिर्जापुर में भी परीक्षा हुई. इस बार हिंदी में कई कहावतें पूछी गईं. कई योजनाओं को लेकर भी सवाल आए थे. परीक्षा देने के बाद छात्रों ने बताया कि जीके और जीएस के सवाल ज्यादा कठिन थे. मैथ के सवाल भी उलझाने वाले थे. हालांकि कटऑफ काफी हाई जाएगा. बलिया से आए आशीष पांडेय ने लोकल 18 से बताया कि पेपर सामान्य था. जिसने स्लेबस के अनुसार पढ़ाई की होगी, उसके पास होने की संभावना अधिक है.
मिर्जापुर. यूपीएसआई (UP SI Exam) की परीक्षा मिर्जापुर जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई. परीक्षा में इस बार हिंदी में कुछ पुरानी किदवंती और कहावतें से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे. हिंदी में काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का अर्थ पूछा गया था. इसके साथ ही कई योजनाओं को लेकर भी सवाल आए थे. इसमें डिजिटल भारत के साथ ही अन्य सवाल थे. परीक्षा देने के बाद बाहर निकले छात्रों ने कहा कि इस बार जीके व जीएस के सवाल ज्यादा कठिन थे. अन्य सवाल सरल आए हुए थे. हिंदी और रिजनिंग के सवाल बेहद सामान्य थे. मैथ के सवाल थोड़े से उलझाने वाले थे. इस बार अच्छा स्कोरिंग रहेगा और कटऑफ भी काफी हाई जाएगा. अभ्यर्थियों ने बताया कि जैसी उम्मीद थी, उससे कम ही कठिन सवाल परीक्षा में पूछे गए.
बलिया से आए आशीष पांडेय ने लोकल 18 से बताया कि पेपर सामान्य था. मूल विधि और जीके व जीएस के सवाल काफी कठिन आए हुए थे. मैथ में ही कुछ सवाल उलझाने वाले थे. बाकी हिंदी और रीजनिंग सरल आया था. सविंधान, मूल विधि व जीके पर जिसने ध्यान दिया होगा, उसके पास होने की संभावना अधिक है. जिन्होंने किताब से तैयारी की होगी. जिसने स्लेबस के अनुसार पढ़ाई की होगी, उसके पास होने की संभावना अधिक है. बाकी इस बार कोचिंग वाले भी फेल नजर आएंगे. आशीष ने बताया कि दारोगा की परीक्षा पास करने के बाद पहला काम अपने घर की आर्थिक स्थिति में सुधार करेंगे, ताकि पिताजी और माताजी को समस्या न हो.
न सरल, न कठिन
आजमगढ़ से आए आकाश यादव ने बताया कि पेपर बढ़िया आया था. कठिनाई गणित में आई. हिंदी व जीएस आदि करने लायक थे. हिंदी व रीजनिंग आदि के सवाल सामान्य थे. जो तैयारी किए थे, वही आया. इस बार एग्जाम देने के बाद लग रहा है कि ठीक-ठाक नंबर आएंगे. बाकी अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. पेपर लगभग सामान्य था. न ज्यादा कठिन था और न ही ज्यादा सरल था. जीके के सवाल बेहद ही उलझाने वाले थे. इसलिए कुछ समझ नहीं आया कि क्या करना है. गणित व हिंदी सामान्य थी. पॉलिटिक्स और मूल विधि से कम सवाल पूछे गए थे. उम्मीद है कि इस बार अच्छा नंबर मिलेगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें