किसानों के लिए वरदान बना सोलर मिनी कीट ट्रैप, जानें कैसे करता है काम
Last Updated:
सोलर मिनी कीट लाइट ट्रैप कीटों को आकर्षित करने के लिए युवी लाइट का प्रयोग होता है. यह तकनीक पूरी तरह से सौर पैनल से संचालित होता है. धूप होने पर दिन में बैटरी चार्ज हो जाता है. रात होने पर यह खुद ही शुरू होता है. किसानों को इसको लगाने के बाद शुरू करने और बंद करने के लिए आना और जाना नहीं पड़ता है.
मिर्जापुर : फसलों की कीड़ों से बचाने के लिए हजारों रुपये कीटनाशकों पर खर्च करते हैं, उससे फसलें कीड़ों से सुरक्षित हो जाते हैं. ज्यादा पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल होने की वजह से उत्पाद जहरीला हो जाता है, इससे हेल्थ पर भी कई नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और भूमि की उर्वरक क्षमता भी प्रभावित होती है. मिर्जापुर के किसान, कीड़ों से फसलों को बचाने के लिए कुछ अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसका दाम न के बराबर है और खर्च भी बेहद कम है. फायदा कई गुना है.

किसान योगेंद्र सिंह ने बताया कि फसलों को कीड़े और मकौडों से बचाने के लिए सोलर मिनी कीट लाइट ट्रैप किसानों के लिए बेहद खास है. इसका उपयोग जैविक कीट नियंत्रण के लिए किसान करते हैं. यह बेहद ही फायदेमंद कीट है. रासायनिक कीटनाशकों के बढ़ते प्रयोग को कम करने के लिए खास उपकरण को बनाया गया है.

सोलर मिनी कीट लाइट ट्रैप कीटों को आकर्षित करने के लिए युवी लाइट का प्रयोग होता है. यह तकनीक पूरी तरह से सौर पैनल से संचालित होता है. धूप होने पर दिन में बैटरी चार्ज हो जाता है. रात होने पर यह खुद ही चालू हो जाता है. किसानों को इसको लगाने के बाद शुरू करने और बंद करने के लिए आना और जाना नहीं पड़ता है. इसकी कीमत करीब 1400 रुपये है और यह काफी मजबूत होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

खेतों में कीट जाल बेहद करागर है. इसका उपयोग मकाई और ज्वार की खेती में सबसे ज्यादा किया जाता है. कीट जाल की पहचान उसके नीचे का बैग होता है, जिसमें कीट संग्रहित होते हैं. इसका उपयोग फसलों को नुकसान से बचाना है. बडे कीड़ों को रोकने में भी यह सहायक है. बाजार में मांग ज्यादा है. ऑर्गेनिक खेती में कारगर है.

पीला और नीला टैप का प्रयोग किसानों को सबसे ज्यादा करना चाहिए. यह 10 रुपये पीस आता है. नीला और पीला ट्रैप दोनों के दाम कम है. किसानों को सबसे ज्यादा खरीदना चाहिए. पीला ट्रैप मुख्य रूप से सफेद मक्खी, माहू, पर्ण सुरंगक और रस चूसने वाले कीटों को आकर्षित करता है. वहीं, नीला ट्रैप विशेष रूप से थ्रिप्स और वयस्क मक्खियों को आकर्षित करता है. एक बार मक्खी चिपकने के बाद कहीं नहीं जा पाती है.

कीड़ों और मकौडों को खत्म करने के लिए कुछ जैविक तरीका है. यह बेहद ही कारगर है. सोलर ट्रैप सबसे ज्यादा फायदेमंद है. नीला-पीला ट्रैप भी सस्ता और सही है. मक्का हो. सब्जी हो. फल हो. किसी भी खेती में कीटों से बचाव के लिए उपयोग करें.