किस घर में होगा भगवान विष्णु के दसवें अवतार का जन्म? क्या होगा नाम? जानिए सबकुछ
Last Updated:
Sambhal Kalki Avatar: संभल में विष्णु के दसवें अवतार कल्कि भगवान का जन्म ब्राह्मण परिवार में होगा, जिनके पिता विष्णुयश, माता सुमति और बाबा ब्रह्म यश होंगे. कल्कि अधर्म का नाश करेंगे.
संभल: यूपी के संभल जनपद में विष्णु के दसवें अवतार के रूप में कल्कि भगवान का अवतार होना है. पुजारियों का कहना है कि भगवान कल्कि का जन्म उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक ब्राह्मण परिवार में होगा. जिनके पिता का नाम विष्णुयश होगा और इस दौरान कलियुग का अंत होकर सतयुग का आरंभ होगा. यह अवतार धर्म की रक्षा और अधर्म का नाश करने के लिए होगा. जिससे धरती पर फिर से धर्म और न्याय स्थापित होगा.
संभल के कल्कि मंदिर के पुजारी और इतिहासकार महेंद्र शर्मा ने बताया कि कल्कि भगवान शक्ति पुरुषोत्तम होंगे और कल्कि भगवान जब अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे. तो भगवान की शक्ति कैसी होगी. इस बात का अहसास होते ही लोगों के पसीने छूट जाएंगे. उन्होंने कहा की भगवान के बारे में स्कंद में स्पष्ट लिखा हुआ है कि कल्कि भगवान विष्णु यश ब्राह्मण के घर में जन्म लेंगे. उनके बाबा का नाम ब्रह्म यश होगा और उनकी माता का नाम सुमति होगा. उनके चार भाई होंगे. उन्ही में एक कल्कि भगवान होंगे और कल्कि भगवान का जन्म संभल जनपद में होगा. उन्होंने कहा कि संभल तीन योजन वाला शहर है. संभल गंगा और रामगंगा के बीच बसा शहर है.
संभल में होगा जन्म
इसी संभल जनपद में किसी भी लोकेशन पर कल्कि भगवान का जन्म होगा. उन्होंने कहा कि विष्णु के 9 अवतार हो चुके हैं. दसवें अवतार कल्कि भगवान का होना है. जिसको लेकर पुराणों में भी जिक्र है और संभल में कल्कि भगवान का भव्य मंदिर भी बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ग्रह होते हैं. उसी प्रकार अवतार होते हैं. एक-एक अवतार एक-एक ग्रह को ठीक करने का काम करते हैं.अलग-अलग ग्रह खराब होने पर अलग-अलग भगवान की पूजा की जाती है. लेकिन कल्कि भगवान अकेले ऐसे भगवान हैं कि जिस व्यक्ति के एक से अधिक ग्रह खराब होते हैं वह उनकी पूजा करता है तो उसे लाभ मिल जाता है. यह सभी ग्रहों के अधिष्ठापा हैं.
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें