कोहरे के साथ शीतलहर का अटैक, यूपी में पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड, जानें आज लखनऊ से लेकर नोएडा तक का मौसम

0
कोहरे के साथ शीतलहर का अटैक, यूपी में पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड, जानें आज लखनऊ से लेकर नोएडा तक का मौसम


वाराणसी: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम जल्द ही दिखाई देगा. गिरते तापमान में प्रदेश में ठंड बढ़ेगी और लोगो को इससे बचने के लिए स्वेटर और शॉल का सहारा लेना पड़ेगा. भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी का अनुमान है कि अगले 7 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनो ही तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी. धीरे-धीरे तापमान और भी लुढ़केगा. वहीं गिरते तापमान से धूप भी गुनगुनी होगी.

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 22 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन सुबह के समय कई जिलों में कोहरा नजर आएगा. हालांकि दिन चढ़ने के साथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम सामान्य होगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली, मथुरा, मेरठ, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, कौशाम्बी, चित्रकुट, आगरा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, शामली, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, अयोध्या, सुल्तानपुर, कानपुर, झांसी, ललितपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, फरुखाबाद, इटावा, बाराबंकी और बस्ती में हल्का से मध्यम कोहरा सुबह के समय दिखाई दे सकता है.

लखनऊ-नोएडा में इतना रहेगा पारा

यूपी के राजधानी लखनऊ में शनिवार को मौसम में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा. दिन की शुरुआत हल्के कोहरे से होगी, जो दिन चढ़ने के साथ हट जाएगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं बात दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद की करें तो वहां भी सुबह के वक्त हल्का कोहरा नजर आएगा. लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होगा और तापमान भी सामान्य रहेगा.


5 दिनों में गिरेगा पारा

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की नवंबर के आखरी सप्ताह की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में यूपी में कड़ाके वाली ठंड दस्तक दें सकती है. अनुमान है अगले 7 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी देखी जा सकती है.आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का दौर ऐसे ही रहा तो दिसम्बर से पहले शीतलहर और कोहरे के कहर भी यूपी में देखने को मिलेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *