‘खाली सीटों पर हमारा हक’, यूपी सहायक शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट में याचिका

0
‘खाली सीटों पर हमारा हक’, यूपी सहायक शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट में याचिका


Last Updated:

UP Assistant Teachers Recruitment News : यूपी में 29 हजार सहायक शिक्षक भर्ती पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई खाली बची सीटों और कटऑफ को लेकर दाखिल याचिका पर की गई. याचिका रामचंद्र विश्वकर्मा और चार अन्य ने दाखिल की है. इसमें कहा गया है कि 29 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2025 को खाली बची सीटों पर याचियों को शामिल करने का आदेश दिया था.

Zoom

यूपी सहायक शिक्षक भर्ती पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. (सांकेतिक तस्वीर-AI)

प्रयागराज. बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा बड़ा अपडेट है. विभाग की 29 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में खाली बची सीटों और कट ऑफ को लेकर दाखिल याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने याचिका पर बेसिक शिक्षा परिषद को दो सप्ताह में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है. याचिका रामचंद्र विश्वकर्मा और चार अन्य की ओर से दाखिल की गई है. सुनवाई जस्टिस गरिमा प्रसाद की सिंगल बेंच में हुई. याची की ओर से पेश अधिवक्ता संजय यादव ने अदालत को बताया कि 29 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2025 को निर्देश दिया था. खाली बची सीटों पर याचियों को शामिल करने का आदेश दिया था.

हो चुकी है काउंसलिंग
अधिवक्ता के मुताबिक, याचीगण का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने कटऑफ मार्क्स के बारे में स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग प्रक्रिया के समय प्रदेश के जिस जिले का न्यूनतम कटऑफ था, उस कटऑफ से अधिक अंक पाने वाले याचियों को ही नियुक्ति दी जाए. इस आदेश के अनुपालन में बेसिक शिक्षा परिषद ने जिले के न्यूनतम कटऑफ, जो उस समय उससे लगभग 10 अंक कटऑफ कम करके हाल ही में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी की है.

दो हफ्ते का टाइम
याचियों के अधिवक्ता ने बताया कि जो कट ऑफ बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया है, उस कटऑफ से अधिक अंक इस याचिका में शामिल याचियों के हैं. उनका कहना है कि याचियों के अंक कटऑफ मार्क्स से अधिक हैं. ऐसे में इन याचियों का भी रिक्त रह गई सीटों पर अधिकार बनता है. इस पर कोर्ट ने बेसिक शिक्षा विभाग से दो सप्ताह में कटऑफ मार्क्स को लेकर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *