खेतों में अब नहीं डालनी पड़ेगी जहरीली दवा, इस किसान को मिल गया जुगाड़
Last Updated:
येलो स्टिकी ट्रैप में चिपचिपा जेल लगा होता है, जिसकी गंध से कीट आकर्षित होते हैं और उसमें चिपक जाते हैं. इसका उपयोग टमाटर, बैंगन, पत्तागोभी, तोरई, खीरा, खरबूजा और तरबूज जैसी फसलों में किया जा सकता है. इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे रासायनिक दवाइयों पर खर्च कम होता है और फसल में हानिकारक केमिकल भी नहीं जाते.
फर्रुखाबाद: आज के समय में रासायनिक खाद और दवाइयों का इस्तेमाल करने वाले किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या फसलों को कीटों से बचाने की होती है. ऐसे में फर्रुखाबाद के एक किसान ने स्टिकी ट्रैप और फेरोमोन ट्रैप जैसी तकनीक अपनाकर अपनी फसलों की सुरक्षा का नया तरीका खोज लिया है. यह तकनीक इतनी असरदार है कि इससे फसलों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता और उत्पादन भी बढ़ जाता है.
फर्रुखाबाद के नरायनपुर गढ़िया निवासी किसान रामरतन बताते हैं कि वह पहले कीटों की समस्या से काफी परेशान थे. महंगी दवाइयों का इस्तेमाल करने के बावजूद भी उन्हें सही परिणाम नहीं मिल रहा था. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब के जरिए येलो स्टिकी ट्रैप के बारे में जानकारी ली और इसे अपने खेत में इस्तेमाल करना शुरू किया.
उन्होंने अपने खेत में करीब 20 फुट की दूरी पर येलो स्टिकी ट्रैप लगाए. ये ट्रैप कीटों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. रात के समय जब कीट फसलों को नुकसान पहुंचाने आते हैं, तो वे ट्रैप में लगे चिपचिपे पदार्थ में फंसकर मर जाते हैं. इससे फसल सुरक्षित रहती है और उत्पादन भी बढ़ जाता है. रामरतन का कहना है कि अब उनकी फसल को नुकसान नहीं होता और पैदावार भी पहले से बेहतर हो गई है. उनके इस तरीके को देखकर आसपास के किसान भी इस तकनीक को अपना रहे हैं.
येलो स्टिकी ट्रैप में चिपचिपा जेल लगा होता है, जिसकी गंध से कीट आकर्षित होते हैं और उसमें चिपक जाते हैं. इसका उपयोग टमाटर, बैंगन, पत्तागोभी, तोरई, खीरा, खरबूजा और तरबूज जैसी फसलों में किया जा सकता है. इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे रासायनिक दवाइयों पर खर्च कम होता है और फसल में हानिकारक केमिकल भी नहीं जाते. यह तरीका आसान, सस्ता और प्रभावी है. बाजार में इसका एक ट्रैप करीब 50 रुपये में मिल जाता है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें