खेत में मचा हड़कंप,लखीमपुर खीरी में 18 फीट का अजगर दिखाई देने से गांव में दहशत
Last Updated:
लखीमपुर खीरी जिले में धौरहरा तहसील के गांव पंडितपुरवा सुजईकुंडा का है. जहां किसान रंगीलाल अपने खेत में धान की कटाई कर रहे थे. अचानक उनकी नजर खेत में छिपे एक विशाल अजगर पर पड़ी. अजगर को देखकर रंगीलाल घबरा गए
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में वन्यजीवों की आवाजाही अब आम बात होती जा रही है. अजगरों सांपों की बढ़ती गतिविधि ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. खासकर धौरहरा तहसील क्षेत्र में अजगरों के रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. भोजन की तलाश में यह विशालकाय सांप अब गांवों की सीमाओं को पार कर खेत-खलिहानों और कभी-कभी घरों तक पहुंच रहे हैं.
धौरहरा तहसील के गांव पंडितपुरवा सुजईकुंडा का है. जहां किसान रंगीलाल अपने खेत में धान की कटाई कर रहे थे. अचानक उनकी नजर खेत में छिपे एक विशाल अजगर पर पड़ी. अजगर को देखकर रंगीलाल घबरा गए और खेत में मौजूद अन्य मजदूरों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई. विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अजगर को पकड़ लिया. अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए अजगर को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया जाएगा.
खेत में अचानक आया18 फीट का सांप
दुधवा नेशनल पार्क से सटे इन इलाकों में अजगरों की संख्या लगातार बढ़ रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, जंगलों में शिकार की कमी के कारण ये सांप भोजन की तलाश में इंसानी बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं. गांवों के आसपास बकरी, कुत्ते, मुर्गी और कभी-कभी सियार जैसे छोटे जानवर इनके आसान शिकार बन जाते हैं।वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अजगर जहरीले नहीं होते. लेकिन इनकी ताकत बहुत अधिक होती है। ये अपने शिकार को जकड़कर मार डालते हैं. इसलिए ग्रामीणों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अजगर दिखाई दे, तो तुरंत विभाग को सूचना दें और खुद से किसी तरह की छेड़छाड़ न करें. अजगर से दूरी बनाए रखना ही सबसे सुरक्षित उपाय है.