‘गणित-हिंदी ने उलझाया, बाकी सब ठीक था’, यूपी SI का आज कैसा रहा पेपर?

0
‘गणित-हिंदी ने उलझाया, बाकी सब ठीक था’, यूपी SI का आज कैसा रहा पेपर?


Last Updated:

UP Police SI Exam 2026: आज यूपी एसआई की दूसरे दिन की परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा देकर लौटे छात्रों ने पेपर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि आज का पेपर कैसा रहा. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों का कहना है कि पेपर थोड़ा बहुत कठिन रहा. कुछ सवाल आए थे, जिसने परेशान किया.

अमेठी: जिले में लगातार दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एसआई भर्ती परीक्षा आयोजित की गई. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जिले के 10 सेंटरों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली शाम 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई.

पहले दिन की परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी. वहीं दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण कई परीक्षार्थी परेशान नजर आये. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों का कहना है कि पेपर थोड़ा बहुत कठिन रहा. कुछ सवाल आए थे, जिसने परेशान किया.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न
दरसअल जिले में दो दिनों तक होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा लगातार दूसरे दिन भी जारी रही. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थी अपने सेंटरो तक पहुंचे और दो पालियों मे जिले के 10 सेंटरो पर आयोजित होने वाले इस परीक्षा में सुरक्षा को लेकर 370 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. जबकि सीओ अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में भ्रमणशील रहें.

शहर से दूर बने सेंटरो तक अभ्यर्थियों को पहुंचने में परेशानी
हरदोई जिले से परीक्षा देने आये गिरजा शंकर यादव ने कहा कि आज प्रश्न पत्र थोड़ा कठिन आया था. कुछ सवाल हिंदी के, कुछ गणित के और कुछ अन्य विषय के सवाल थे, जो काफी परेशन करने वाले थे. कई मिनट तक इन प्रश्नों ने उलझाए रखा. इसके साथ ही बाकी सब पेपर में सही रहा, व्यवस्थाएं सेंटर पर अच्छी थी.

अपनी तरफ से पेपर किया बेहतर
रायबरेली से आए सौरभ शुक्ला ने कहा कि कुछ सवाल हिंदी के, कुछ गणित के और कुछ अन्य विषय के सवाल थे, जो बहुत ही कठिन थे और वह समझ नहीं आये, इससे उसको हल करने में परेशानी हुई. इसके साथ ही लगभग सवालों को हमने हल किया. अब यह तो रिजल्ट ही बताएगा कि कितना बेहतर हम सबने किया है. फिलहाल हम सबने अपनी तरफ से बेहतर किया है.

प्रथम और दूसरी पाली में इतने बच्चों ने दी परीक्षा
वहीं एक और परीक्षार्थी ने कहा कि परीक्षा केंद्र दूर होने से काफी समस्या थी. कई बच्चों का पेपर छूट गया. परीक्षा केंद्र इतना दूर नहीं रखना चाहिए. आपको बता दें कि जिले में 10 परीक्षा केंद्र पर परीक्षाएं आयोजित थी, जिसमें प्रथम पाली में 2474 बच्चों ने परीक्षा दी और 1126 बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे. इसके साथ ही दूसरी पाली में 2513 बच्चों ने परीक्षा देकर अपना भविष्य बनाने की तैयारी की. इसके साथ ही 1087 बच्चों ने पेपर से किनारा कर लिया.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *