गली में घूम रहे थे साधु, लोगों को हुआ शक, पूछा- क्या नाम है बाबा, बोले- मैं मलालू खान, ये मोहम्मद
Last Updated:
Mau News: गिरफ्तार दोनों युवकों के पास से भगवा वस्त्र और सारंगी बरामद हुई है. भगवा वस्त्र पहने हुए सारंगी लेकर घर-घर जाकर भिक्षा मांगने वाले इन साधुओं के क्रियाकलापों को देखकर लोगों को शक हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दी. तब जाकर पूरा मामला खुलकर सामने आया कि यह दोनों जो साधु का भेष बनाकर घूम रहे हैं.
अभिषेक राय/मऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दो मुस्लिम व्यक्ति भगवा वस्त्र पहन हिंदू साधु का भेष बनाकर लोगों से पूजा पाठ और भिक्षा के नाम पर मोटी रकम की मांग करते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने बताया कि वह यह काम बहुत दिनों से करते चले जा रहे हैं और पूरे मऊ जनपद के साथ-साथ अगल-बगल के जनपदों में भी गांव-गांव घूम कर पूजा पाठ और भिक्षा के नाम पर लोगों से रुपए लेते रहे हैं. बता दें कि थाना सरायलखंसी क्षेत्र में भगवा वस्त्र पहन कर साधु का भेष बनाकर घूम रहे थे. दोनों को देखकर कुछ लोगों को शक हुआ तो इसकी सूचना स्थानीय थाने पर तैनात एसएचओ को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और साधु का भेष बनाकर घूम रहे दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान एसएचओ सरायलखंसी के होश उड़ गया. जब गिरफ्तार दोनों युवकों ने अपना नाम मलालू खान और मोहम्मद चालान बताया. नाम सुनने के बाद स्थानीय थाने पर तैनात पुलिस वालों ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में चालान कर दिया. हालांकि इन दोनों की गिरफ्तारियों से यह बात साफ जाहिर हो रही है कि सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए कोई कोर कसर हिंदू विरोधी लोग नहीं छोड़ रहे हैं.
गिरफ्तार दोनों युवकों के पास से भगवा वस्त्र और सारंगी बरामद हुई है. भगवा वस्त्र पहने हुए सारंगी लेकर घर-घर जाकर भिक्षा मांगने वाले इन साधुओं के क्रियाकलापों को देखकर लोगों को शक हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दी. तब जाकर पूरा मामला खुलकर सामने आया कि यह दोनों जो साधु का भेष बनाकर घूम रहे हैं, भिक्षा मांग रहे है. दरअसल साधु नहीं बल्कि मुस्लिम व्यक्ति हैं. जो हिंदू धर्म को बदनाम करने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए थे. हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर कोर्ट भेज दिया है. सवाल यह उठता है कि हिंदू धर्म अपने आप को कैसे बचाएं.
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन … और पढ़ें