गाजियाबाद के बाद अब लखनऊ में बड़ी घटना, बच्चे ने लगा ली फांसी, मां की डांट से हो गया था गुस्सा
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के बाद अब राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां की डांट से आहत बेटे ने फंदे से लटक कर जान दे दी. दसवीं के छात्र प्रतीक आनंद ने स्कूल में प्रैक्टिकल की फाइल जमा नहीं की थी. इसके बाद स्कूल ने प्रतीक की मां आशा को मैसेज भेजा था.
मां की डांट से नाराज बच्चे ने लगाई फांसी.
लखनऊः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के बाद अब राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां की डांट से आहत बेटे ने फंदे से लटक कर जान दे दी. दसवीं के छात्र प्रतीक आनंद ने स्कूल में प्रैक्टिकल की फाइल जमा नहीं की थी. इसके बाद स्कूल ने प्रतीक की मां आशा को मैसेज भेजा था. मैसेज मिलने पर मां ने दसवीं में पढ़ रहे बेटे को डांटा था. 16 वर्षीय प्रतीक आनंद पवन पुरी के निजी स्कूल का छात्र था. प्रतीक के पिता कृष्णकांत आनंद की 2009 में बीमारी से मौत हो गई थी. मां और बड़े भाई प्रसार आनंद के साथ आलमबाग में प्रतीक रह रहा था. काम पूरा न होने के चलते प्रतीक ने स्कूल में प्रैक्टिकल की फाइल जमा नहीं की थी. इसके बाद स्कूल से प्रतीक की मां आशा को मैसेज भेज दिया गया.
स्कूल वालों ने मैसेज भेजा कि प्रैक्टिकल की फाइल जमा नहीं होगी तो प्रतीक का साल बर्बाद हो सकता है. स्कूल का मैसेज देखकर मंगलवार शाम मां आशा ने बेटे प्रतीक को फटकार लगाई. इसके बाद प्रतीक अपने कमरे में चला गया. शाम को 6 बजे मां ने प्रदीप को चाय पीने के लिए बुलाया. कोई आवाज न आने पर दरवाजा खटखटाया. दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को बुलाया।
दरवाजा तोड़कर सभी लोग कमरे में दाखिल हुए. कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर लटका था प्रतीक का शव.
बता दें कि गाजियाबाद जिले में मंगलवार-बुधवार की रात को तीन बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी की जांच में जुटी पुलिस को कई अहम सबूत मिले. जांच के दौरान पता चला कि बच्चियों से घरवालों ने उनका फोन छीन लिया था, जिससे वह नाराज हो गई थीं. बच्चियां कोरियन कल्चर से ज्यादा प्रभावित थीं. यहां तक की उन्होंने अपना कोरियन नाम भी रख रखा था. बुधवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें