गाय को हरा चारा खिलाने से लेकर चंद्रमा को अर्घ्य तक, साल के पहले दिन ये 4 काम बना देंगे धन्ना सेठ

0
गाय को हरा चारा खिलाने से लेकर चंद्रमा को अर्घ्य तक, साल के पहले दिन ये 4 काम बना देंगे धन्ना सेठ


Last Updated:

1st Day New Year Astro Tips : साल का पहला दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है. साल 2026 की शुरुआत होने वाली है. ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2026 के पहले दिन 1 जनवरी को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में मौजूद रहेंगे. मान्यता के अनुसार चंद्रमा की यह स्थिति बेहद शुभ मानी जाती है. इस दिन घूमने के अलावा कुछ और जरूरी काम करने से पूरे साल फायदा मिलता है. लोकल 18 ने इस बारे में अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम से बात की.  

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से अगर आप भी साल 2026 के पहले महीने के पहले दिन कुछ आसान उपाय करते हैं तो पूरे साल धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न रहेंगी. आपकी तिजोरी पैसे से भरी रहेगी. आइये इस दिन करने वाले कुछ खास उपायों के बारे में जानते हैं.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि साल के पहले दिन अगर आप कुछ खास उपाय करते हैं तो पूरे साल धन लाभ के योग बनते हैं. माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

ayodhya

साल के पहले दिन चंद्रमा उच्च राशि में रहेंगे. माता लक्ष्मी और चंद्रमा के बीच भाई-बहन का संबंध माना जाता है. साल के पहले दिन चंद्रमा और माता लक्ष्मी की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए. ऐसा करने से पूरे साल जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है. रात्रि के समय चंद्र दर्शन करना चाहिए और चंद्रमा को जल से अर्घ्य देना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Ayo

साल के पहले दिन ईष्ट देवता की पूजा आराधना करें. उनके समक्ष दीपक प्रज्वलित करना चाहिए. फल-फूल अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से पूरे साल शुभ फल की प्राप्ति होती है. जीवन की समस्त मनोकामना की पूर्ति के लिए इष्ट देव से प्रार्थना करनी चाहिए.

ayodhya

साल के पहले दिन अगर आप कुछ चीजों का दान करते हैं तो इससे भी शुभ फल की प्राप्ति होती है. जैसे चावल, दही, दूध, चांदी आदि का दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति सकारात्मक रहती है. जीवन में सुख शांति बनी रहती है.

ayodhya

साल के पहले दिन अगर आप जानवर को भोजन कराते हैं तो यह भी शुभ माना जाता है. साल के पहले दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए, कुत्तों को रोटी खिलाना चाहिए, मछलियों को दान देना चाहिए, ऐसा करने से घर में खुशियों का आगमन होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

गाय को चारा से लेकर अर्घ्य तक, साल के पहले दिन ये 4 काम बना देंगे धन्ना सेठ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *