गोंडा के किसान राम निहाल मौर्य ने मटर की खेती से बढ़ाई आमदनी,कम खर्च में मिलता बड़ा मुनाफा
Last Updated:
गोंडा के विकासखंड रुपईडीहा के किसान राम निहाल मौर्य ने पारंपरिक खेती के साथ मटर की खेती शुरू की है. कम समय और कम खर्च में तैयार होने वाली इस फसल से उन्हें 3 महीने में 70-80 हजार रुपये तक की आमदनी होने की उम्मीद है. मटर की अच्छी मंडी कीमत और कम देखभाल की जरूरत से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है.
गोंडा. जिले विकासखंड रुपईडीहा के एक किसान ने पारंपरिक खेती के साथ मटर की खेती शुरू की और आज उन्हें इससे अच्छा मुनाफा मिल रहा है. कम लागत और कम समय में तैयार होने वाली इस फसल ने उनकी आमदनी बढ़ा दी है. लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील किसान राम निहाल मौर्य बताते हैं कि उन्होंने पांचवी तक की पढ़ाई की उसके बाद कुछ कारण बस उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और अपनी किस्मत खेती किसानी में आजमाई और वह इस समय लगभग दो बीघा में मटर की खेती कर रहे हैं.
राम निहाल मौर्य बताते हैं कि पहले भी वह सब्जी की खेती करते थे और तब सब्जी को मंडी में ले जाते थे तो उन्होंने देखा कि मटर का रेट काफी अच्छा रहता है. फिर उन्होंने सोचा क्यों ना मटर की खेती की जाए, फिर उन्होंने मटर की खेती की शुरुआत की. उन्होंने बताया कि मटर की खेती का आईडिया हमको सब्जी मंडी से मिला है. किसान राम निहाल मौर्य बताते हैं कि मटर की खेती में ज्यादा खाद और दवा की जरूरत नहीं पड़ती. सही समय पर बुवाई और सिंचाई करने से फसल अच्छी होती है. करीब 80 से 90 दिनों में मटर तैयार हो जाती है, जिससे जल्दी बाजार में बेचकर पैसा मिल जाता है.
मटर की हमेशा रहती है मांग
राम निहाल मौर्य बताते हैं कि मंडी में हरी मटर की मांग ज्यादा रहती है, यही वजह है कि उन्हें अपनी फसल का अच्छा दाम मिल रहा है. पहले जहां पारंपरिक फसलों से कम आमदनी होती थी, वहीं अब मटर की खेती से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है. किसान राम निहाल मौर्य का कहना है कि अगर सही तरीके से देखभाल की जाए तो मटर की खेती छोटे किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है. कम खर्च में ज्यादा मुनाफा मिलने से क्षेत्र के अन्य किसान भी अब मटर की खेती की ओर रुख कर रहे हैं. राम निहाल मौर्य बताते हैं कि हम एरो ग्रीन मटर के वैरायटी की खेती कर रहे हैं वैरायटी काफी अच्छा होता है और इसमें पैदावार भी अच्छी होती है. राम निहाल मौर्य बताते हैं कि लगभग दो बीघा में मटर की खेती कर रहे हैं. राम निहाल मौर्य बताते हैं कि दो बीघा हरे मटर की खेती में लगभग 4 से 5 हजार रुपए की लागत आई है. राम निहाल मौर्य बताते हैं कि दो बीघा में हरे मटर की खेती से 3 महीने में 70 से 80 हजार रुपए का इनकम होने की उम्मीद है. राम निहाल मौर्य बताते हैं कि अपने हरे मटर की सप्लाई खरगूपुर मंडी और गोंडा मंडी में करते हैं. उन्होंने बताया कि हमारे यहां प्रतिदिन एक से डेढ़ कुंतल मटर की चौड़ाई होती है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें