गोरखपुर का अदालत हांडी मटन, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां, जानिए सीक्रेट रेसिपी

0
गोरखपुर का अदालत हांडी मटन, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां, जानिए सीक्रेट रेसिपी


गोरखपुर की गलियों में एक ऐसी खुशबू महकती है, जो राहगीरों के कदम रोक लेती है. यह खुशबू है अदालत हांडी मटन की. यहां मटन बनाने का अंदाज़ जितना पारंपरिक है, स्वाद उतना ही आधुनिक और लाजवाब भी. रोज़ाना क्विंटलों में मटन बेचने वाले इस प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी खूबी है मिट्टी की हांडी और कोयले की धीमी आंच, जहां तैयार होता है स्पेशल हांडी मटन.

अदालत स्टाइल हांडी मटन बनाने की विधि

हांडी की तैयारी, सबसे पहले एक मिट्टी की हांडी लें. ध्यान रहे इसे पानी से धोना नहीं है ‘ताकि मिट्टी की सौंधी खुशबू बरकरार रहे. हांडी में सरसों का तेल डालें और थोड़ा पानी भी मिला दें, इससे तेल का कच्चापन खत्म होता है और मटन में तेल का भारी फ्लेवर नहीं आता. वहीं जब हांडी और तेल गर्म हो जाए, तो इसमें काली मिर्च, लौंग, बड़ी व छोटी इलायची, तेजपत्ता, पोस्ता दाना और 3, 4 खड़ी लाल मिर्च डालें.

अब इसमें बारीक कटा प्याज और मटन एक साथ डाल दें, अगले 30 मिनट तक इसकी अच्छी तरह भुनाई करें. यही वो समय है जब मीट अपना जूस छोड़ता है और मसालों के साथ घुलता है. तभी आधे घंटे बाद इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें, थोड़ा पानी डालकर हांडी के मुंह को आटे की लेई से पूरी तरह सील कर दें.

इसे करीब डेढ़ घंटे तक धीमी आंच पर पकने दें, जब आप सील खोलेंगे, तो मटन का रंग और उसकी रंगत देखकर आपकी भूख दोगुनी हो जाएगी. इसे गरमा-गरम लिट्टी या रोटी के साथ परोसें,

मटन बनाने के कुछ अलग टिप्स

मटन को और भी शानदार बनाने के कुछ टिप्स’ अदालत की रेसिपी के साथ-साथ अगर आप इन बारीकियों का ध्यान रखेंगे, तो मटन आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा, मटन बनाते समय अगर आप घी या बटर का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके टेस्ट को और बढ़ा देगा. साथ ही हांडी में साबुत लहसुन की 2-3 गांठें डाल दें. पकने के बाद जब आप उस लहसुन को मटन की ग्रेवी के साथ मैश करेंगे, तो स्वाद का स्तर कई गुना बढ़ जाएगा.

वहीं अगर आप गैस पर बना रहे हैं, तो अंत में एक जलता हुआ कोयला छोटी कटोरी में रखकर हांडी के अंदर रखें और ऊपर से थोड़ा घी डालकर ढक्कन बंद कर दें, इससे वह असली ‘स्मोकी’ फ्लेवर आ जाएगा. जो मटन को अलग टेस्ट देगा और खाते समय आपको एक अलग ही फ्लेवर मिलेगा, कई लोगों को इस तरीके से मटन खाने में बेहद मजा आता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों