गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा ग्रेटर नोएडा, छात्रों पर दबंगों ने की दनादन फायरिंग, मच गया हड़कंप
Last Updated:
Greater Noida Firing News: फायरिंग की घटना को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रकरण पुलिस के संज्ञान में है. थाना कासना पर अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. दोनों पक्ष आपस में परिचित हैं. कोई भी व्यक्ति घायल नहीं है. प्रकरण में पुलिस टीम का गठन किया गया है. शीघ्र ही आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.
ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में छात्रों पर आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने शनिवार को दनादन फायरिंग कर दी. इस दौरान तीन गाड़ियों में गोलियां लगी हैं. गोली लगनेसे गाड़ी के शीशे टूट गए. फायरिंग की घटना के बाद से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है. बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद फायरिंग की गई है. ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र का मामला है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेक्टर ओमिक्रोन वन -A में फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली थी.
फायरिंग की घटना को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रकरण पुलिस के संज्ञान में है. थाना कासना पर अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. दोनों पक्ष आपस में परिचित हैं. कोई भी व्यक्ति घायल नहीं है. प्रकरण में पुलिस टीम का गठन किया गया है. शीघ्र ही आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कासना थाना क्षेत्र स्थित ओमिक्रोन सोसाइटी के पास शनिवार की देर शाम को आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने भारतीय किसान यूनियन के नेता के पोते पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना के दौरान तीन गाड़ियों पर गोलियां लगीं, जिससे उनके शीशे चकनाचूर हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और देखते ही देखते हमलावरों ने दनादन फायरिंग शुरू कर दी. घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए.
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष आपस में परिचित हैं. घटना में कोई घायल नहीं है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है.
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन … और पढ़ें