गौरक्षक बाबा चंद्रशेखर मर्डर केस LIVE: ईद पर मथुरा में बवाल, ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या, हाईवे पर पथराव
Last Updated:
कान्हा की नगरी ब्रज में ईद वाले दिन बवाल मच गया. आरोप है कि मथुरा के थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में बीती रात गौ-तस्करों ने विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर, जिन्हें क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था, की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. इस दौरान आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया गया. आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर पथराव कर दिया. इस पथराव में एसडीएम और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं.