ग्रेटर नोएडा में पति-पत्नी ने 3 बच्चों के साथ खाया जहर, दोनों की हो गई मौत, 3 की हालत गंभीर
Last Updated:
बीते 28 जनवरी की रात को ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक थर्ड क्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर में पारिवारिक कारणों से कथित तौर पर जहर खाकर पति-पत्नी ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. वहीं उनके तीनों बच्चे बेहोशी के हालत में मिले, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.
ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में एक दंपत्ति ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया. पति-पत्नी की मौत हो गई. वहीं तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि बीते 28 जनवरी की रात को ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक थर्ड क्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर में पारिवारिक कारणों से कथित तौर पर जहर खाकर पति-पत्नी ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. वहीं उनके तीनों बच्चे बेहोशी के हालत में मिले, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रवण और उनकी पत्नी नीलम, जो मूल रूप से प्रयागराज के असरवाल कला, थाना एयरपोर्ट के निवासी थे और फिलहाल सादुल्लापुर में रह रहे थे. किसी पारिवारिक कारणों के चलते देर रात जहर खा लिया.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें