ग्रेटर नोएडा में MRI कराने आए 6 साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने हैवी डोज का आरोप लगाया, हेल्थकेयर सील
Last Updated:
परिजनों का आरोप है कि एमआरआई से पहले बच्चे को इंजेक्शन दिया गया. जांच के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया. परिवार का कहना है कि जब उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ से बच्चे की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला. हालत गंभीर होने पर बच्चे को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ग्रेटर नोएडा में एक निजी हेल्थकेयर सेंटर में एमआरआई (MRI) जांच के दौरान एक 6 वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ये घटना बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर पी-3 स्थित के.बी. हेल्थकेयर सेंटर की बताई जा रही है. दनकौर थाना क्षेत्र के रीलखा गांव निवासी प्रशांत कसाना अपने बेटे गर्व कसाना उर्फ चीकू को जांच के लिए यहां लेकर आए थे.
क्या है पूरा मामला
परिजनों का आरोप है कि एमआरआई से पहले बच्चे को इंजेक्शन दिया गया. जांच के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया. परिवार का कहना है कि जब उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ से बच्चे की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला. हालत गंभीर होने पर बच्चे को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
घटना से आक्रोशित परिजनों ने हेल्थ सेंटर के स्टाफ पर गंभीर लापरवाही और गलत दवा देने का आरोप लगाया. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने सेंटर पर ताला जड़ते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
वहीं इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. इतना ही नहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
About the Author

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें