ग्रेटर नोएडा वालों सावधान! कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्राधिकरण हुआ सख्त, लग सकता है लाखों का जुर्माना

0
ग्रेटर नोएडा वालों सावधान! कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्राधिकरण हुआ सख्त, लग सकता है लाखों का जुर्माना


Last Updated:

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही पर ग्रेनो प्राधिकरण ने सख्ती दिखाई है. स्वच्छ भारत मिशन के तहत छह बल्क वेस्ट जनरेटरों पर 28.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. नियमों के उल्लंघन पर अब सख्त कार्रवाई होगी.

ग्रेनो वेस्ट वालों जरा संभालकर, कूड़ा प्रबंधन पर सख्ती प्राधिकरण शख्त, लग सकता ह

सुमित राजपूत /नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों और बिल्डर्स के लिए यह खबर महज जुर्माने की नहीं, बल्कि जिम्मेदारी की याद दिलाने वाली है. कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही अब सीधे जेब पर भारी पड़ रही है. ग्रेनो प्राधिकरण ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सख्त रुख अपनाते हुए छह बल्क वेस्ट जनरेटरों पर कुल 28.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई कर उन बिल्डर और सोसाइटी निवासियों को साफ संकेत दिया है कि अब नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

एक कुंतल से ज्यादा कूड़ा होने पर निस्तारण जरूरी

आपको बता दें कि प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ लक्ष्मी वीएस की अगुवाई में एक विशेष समिति गठित की गई, जिसमें 15 वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया . इस टीम ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 19 बल्क वेस्ट जनरेटरों का औचक निरीक्षण किया. जांच में सामने आया कि छह परिसरों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नीति-2016 का पालन नहीं किया जा रहा था. नीति के अनुसार 5000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल या प्रतिदिन 100 किलोग्राम से ज्यादा कूड़ा उत्पन्न करने वाले संस्थानों को अपने परिसर में ही कूड़े का निस्तारण करना जरूरी है.

इन सोसाइटी पर हुई कड़ी कार्यवाही

कार्रवाई के तहत चेरी काउंटी पर 50 हजार रुपये, अजनारा ली गार्डेन पर 2.01 लाख, ला रेजीडेंसिया और राधा स्काई गार्डेन पर 8.06-8.06 लाख, मेफेयर रेजीडेंसी पर 6.44 लाख और वेदांतम रेडीकॉन पर 3.22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. प्राधिकरण ने साफ चेतावनी दी है कि गीले और सूखे कचरे का सेग्रीगेशन, परिसर में प्रोसेसिंग और नियमों का पालन जरूरी है. इतना ही नहीं, अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आई तो उन पर भी कार्रवाई तय है.

About the Author

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

ग्रेटर नोएडा वालों सावधान! कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्राधिकरण हुआ सख्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *