ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर चौक अंडरपास मई 2026 तक पूरा हो जाएगा, फ‍िलहाल नया ट्रैफिक डायवर्जन लागू

0
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर चौक अंडरपास मई 2026 तक पूरा हो जाएगा, फ‍िलहाल नया ट्रैफिक डायवर्जन लागू


Last Updated:

Greater Noida West Traffic Diversion Plan : नोएडा से 130 मीटर सड़क की दिशा में अंडरपास की छत का निर्माण पूरा हो चुका है और इस हिस्से पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है. वहीं, गौर चौक से सूरजपुर की ओर का निर्माण कार्य पूरी तरह खत्‍म हो गया है.

Greater Noida West News : तिगरी से चार मूर्ति चौक आने वाला मुख्य मार्ग बंद.

Greater Noida West Char Murti Underpass Construction Update : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक (चार मूर्ति चौक) पर अंडरपास का काम तेजी से चल रहा है. प्राधिकरण ने साफ किया है कि यह बहुप्रतीक्षित अंडरपास अगले साल मई 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा. इस बीच तिगरी की ओर रैंप निर्माण शुरू होने के चलते ट्रैफिक पुलिस ने नया रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो और सड़क पर जाम के हालात ना बनें.

ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट ट्रैफिक में क्या बदला?
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, अब तिगरी यानी गाजियाबाद विजयनगर की तरफ से चार मूर्ति चौक की ओर आने वाला मुख्य मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. वाहनों को सर्विस रोड से निकाला जा रहा है, जिसे अस्थायी रूप से मुख्य मार्ग की तरह इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा तिगरी से किसान चौक की दिशा में आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी नई व्यवस्था लागू की गई है. अब यहां वन-वे ट्रैफिक सिस्टम रहेगा.

-तिगरी से चार मूर्ति चौक आने वाला मुख्य मार्ग बंद.

-सर्विस लेन को मुख्य मार्ग बनाकर ट्रैफिक चलाया जा रहा है.

-तिगरी से किसान चौक के बीच दोनों ओर सर्विस रोड को खोला गया है.

-किसान चौक से तिगरी की ओर जाने वालों को भी सर्विस रोड का इस्तेमाल करना होगा.

अभी अंडरपास का काम कहां तक पहुंचा?
नोएडा से 130 मीटर सड़क की दिशा में अंडरपास की छत का निर्माण पूरा हो चुका है और इस हिस्से पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है. वहीं, गौर चौक से सूरजपुर की ओर का निर्माण कार्य पूरी तरह खत्‍म हो गया है. अब गौर चौक से तिगरी (गाजियाबाद) की तरफ वाले हिस्से की खुदाई और स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है. इसी वजह से यह रास्‍ता बंद किया गया है. इससे गौर सिटी-1, गौर सिटी-2, प्रताप विहार और आसपास के इलाकों के लोगों को रोजाना यात्रा करने में थोड़ी दिक्‍कत का सामना करना पड़ रहा है. सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में सर्विस रोड पर भीड़ भी बढ़ने की संभावना है, जोकि हो ही रही है.

अब यह ट्रैफिक व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक अंडरपास का दूसरा हिस्सा पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता. अधिकारियों के मुताबिक, मई 2026 तक पूरा काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर चौक अंडरपास कब पूरा होगा? नया ट्रैफिक डायवर्जन लागू





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *