घर के किचन से शुरू करें आलू चिप्स का काम, महीने की कमाई ₹1 लाख के पार

0
घर के किचन से शुरू करें आलू चिप्स का काम, महीने की कमाई ₹1 लाख के पार


Last Updated:

Potato Chips Business Idea: क्या आप कम बजट में अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं? आलू चिप्स का बिजनेस एक ऐसा शानदार आइडिया है जिसे आप मात्र ₹50000 के निवेश के साथ अपने घर के किचन से शुरू कर सकते हैं. इस खबर में जानें कि कैसे बिना महंगी मशीनों के, शुद्धता और बेहतरीन स्वाद के दम पर आप अपना खुद का ब्रांड बना सकते हैं. सही पैकेजिंग, मार्केटिंग और अलग-अलग फ्लेवर्स के साथ आप इस छोटे बिजनेस से हर महीने ₹1 लाख तक की कमाई कर सकते हैं.

अगर आप भी अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन भारी निवेश के डर से कदम पीछे खींच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. हर बड़ा साम्राज्य एक छोटे से विचार से शुरू होता है. आलू चिप्स का बिजनेस एक ऐसा सदाबहार काम है, जिसे आप अपने घर के किचन से बेहद कम रिस्क और मामूली खर्च के साथ शुरू कर सकते हैं. बिना किसी महंगी मशीनरी के, सिर्फ मेहनत और सही स्वाद के दम पर आप इस छोटे से काम को एक बड़े ब्रांड में तब्दील कर सकते हैं.

घर से करें शुरू

इस काम की शुरुआत में महंगी मशीनों के पीछे पैसा लगाने की जरूरत नहीं है. आप हाथ से भी चिप्स बनाकर काम शुरू कर सकते हैं. जब धीरे-धीरे आपका काम चलने लगे और ऑर्डर बढ़ने लगें तब आप मशीनें जोड़ सकते हैं और अपना सेटअप बड़ा कर सकते हैं. सबसे जरूरी है कि आप धैर्य रखें और लगातार मेहनत करते रहें. कम निवेश में शुरू होने वाला यह काम आगे चलकर आपको अच्छा मुनाफा दे सकता है और धीरे-धीरे एक मजबूत बिजनेस बन सकता है.

कम पेसो से शुरू बिजनेस

इस काम को शुरू करने के लिए आपको बहुत बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती. करीब 50 हजार से 1.5 लाख के बीच आप आराम से शुरुआत कर सकते हैं. इसमें आलू, तेल, मसाले और छोटे उपकरण शामिल होते हैं. अगर बजट कम है तो शुरुआत हाथ से भी कर सकते हैं. जैसे-जैसे मुनाफा बढ़े, वैसे-वैसे मशीनें जोड़ते जाएं. यही तरीका छोटे बिजनेस को बड़ा बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

क्वालिटी

इस बिजनेस की सबसे बड़ी ताकत क्वालिटी है. अगर आलू अच्छे नहीं होंगे तो चिप्स भी खराब बनेंगे. इसलिए कोशिश करें कि ताजे और सही किस्म के आलू इस्तेमाल करें. साथ ही तेल भी अच्छा होना चाहिए. सही तरीके से तलने पर ही चिप्स कुरकुरे बनते हैं. अगर एक बार ग्राहक को स्वाद पसंद आ गया तो वो बार-बार आपके ही चिप्स खरीदेगा.

फ्लेवर

सिर्फ नमकीन चिप्स ही नहीं, आप अलग-अलग फ्लेवर भी ट्राय कर सकते हैं जैसे मसाला, क्रीम-ऑनियन, पुदीना या चटपटा स्वाद. लोग नए टेस्ट को जल्दी पसंद करते हैं. अगर आपके पास वैरायटी होगी तो ज्यादा ग्राहक जुड़ेंगे. छोटे पैकेट और बड़े पैकेट दोनों रखें ताकि हर तरह के लोग खरीद सकें. यही तरीका बिक्री बढ़ाने में काम आता है.

पेकेजिंग

अच्छी पैकेजिंग बहुत जरूरी होती है. अगर पैकेट साफ, मजबूत और आकर्षक होगा तो ग्राहक का ध्यान जल्दी जाएगा. उस पर अपना नाम और नंबर जरूर लिखें. इससे लोग आपको पहचानेंगे और दोबारा ऑर्डर भी देंगे. सस्ती लेकिन अच्छी पैकेजिंग से भी आप अपना ब्रांड बना सकते हैं. यही चीज आगे चलकर आपको बिजनेस में फायदा कराएगी.

लोकल मार्केट

शुरुआत में आप अपने आसपास की दुकानों में चिप्स सप्लाई कर सकते हैं. स्कूल, कॉलेज और मोहल्ले की दुकानों पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है. इसके साथ सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो डालकर भी प्रचार करें. व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम से ऑर्डर लेना आसान हो जाता है. इस तरह धीरे-धीरे आपका काम फैलने लगता है और ग्राहक खुद जुड़ते जाते हैं.

तगड़ी कमाई

इस बिजनेस में कमाई पूरी तरह आपकी मेहनत और क्वालिटी पर निर्भर करती है. शुरुआत में 20 से 40 हजार तक कमाना आसान होता है. जैसे-जैसे ऑर्डर बढ़ते हैं कमाई भी बढ़ती जाती है. अगर आप लगातार अच्छा काम करते रहे तो महीने का 1 लाख तक भी पहुंच सकते हैं. छोटा काम ही आगे चलकर बड़ा बिजनेस बनता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *