घर के गमले में लगा है गुड़हल? जानें सर्दियों में देखभाल की ट्रिक, फूलों से लद जाएगा पौधा

0
घर के गमले में लगा है गुड़हल? जानें सर्दियों में देखभाल की ट्रिक, फूलों से लद जाएगा पौधा


Last Updated:

Hibiscus plant care in winter : सर्दियों के दौरान अपने गुड़हल के पौधे को थोड़ी सी देखभाल और सही माहौल देंगे तो ये मौसम भी इसके लिए मुश्किल नहीं रहेगा. थोड़ी मेहनत से आप पूरी सर्दी अपने आंगन या बालकनी में खिले हुए चमकदार गुड़हल के फूलों की सुंदरता को देखते हुए गुजार सकते हैं. लोकल 18 ने इस बारे में रायबरेली के उद्यान विशेषज्ञ से बात की.

गुड़हल यानी हिबिस्कस का पौधा हर मौसम में घर की रौनक बढ़ा देता है.इसके लाल, पीले या गुलाबी फूल न केवल खूबसूरत लगते हैं बल्कि पूजा-पाठ से लेकर आयुर्वेदिक उपयोग तक में बेहद अहम हैं. हालांकि सर्दियों का मौसम इस पौधे के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है.ठंडी हवाओं और कम तापमान के कारण पौधा मुरझाने लगता है और फूल आना बंद हो जाता है.लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप सर्दियों में भी अपने गुड़हल के पौधे को हरा-भरा रख सकते हैं.

LOCAL 18

घर बगीचे या गमले में गुड़हल का पौधा लगा है तो सर्दियों के मौसम में उसकी खास तरह से ख्याल रखें जिसके लिए वह बताते हैं कि अगर आप सर्दियों में अपने गुड़हल के पौधे को थोड़ी सी देखभाल और सही माहौल देंगे ,जैसे सीमित पानी, हल्की खाद, छंटाई और पर्याप्त धूप- तो यह मौसम भी इसके लिए मुश्किल नहीं रहेगा.थोड़ी मेहनत से आप पूरे सर्दियों में अपने आंगन या बालकनी में खिले हुए चमकदार गुड़हल के फूलों की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं.

LOCAL 18

सर्दियों में सबसे बड़ा खतरा ठंडी हवाओं और पाले से होता है.अगर आपका गुड़हल का पौधा बाहर खुली जगह पर रखा है, तो रात के समय उसे घर के अंदर या ऐसी जगह रखें जहां सीधे ठंडी हवा न लगे.दिन में हल्की धूप मिलने दें, क्योंकि सूरज की गर्मी पौधे के विकास के लिए जरूरी होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

सर्दियों में मिट्टी जल्दी सूखती नहीं, इसलिए रोजाना पानी देने से बचें. मिट्टी की ऊपरी परत को छूकर देखें — अगर वह सूखी लगे तभी पानी दें. ठंड में ज्यादा पानी देने से पौधे की जड़ें सड़ने लगती हैं. लेकिन ध्यान रहे कि मिट्टी पूरी तरह सूख भी न जाए, वरना पौधे की पत्तियां झड़ने लगेंगी.

LOCAL 18

ठंड में पौधे की ग्रोथ धीमी पड़ जाती है, इसलिए इस दौरान हल्की जैविक खाद देना फायदेमंद रहता है. महीने में एक बार गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट दें.अगर फूलों की संख्या कम हो रही है, तो बोन मील या पोटैशियम युक्त लिक्विड फर्टिलाइजर की थोड़ी मात्रा भी उपयोग कर सकते हैं.

LOCAL 18

सर्दी की शुरुआत में पौधे की हल्की छंटाई कर दें. सूखी या मरी हुई टहनियों को काटने से नई शाखाएं निकलती हैं और पौधा फिर से फूल देने लगता है.छंटाई करते समय ध्यान रखें कि मुख्य तना न कटे, वरना पौधा कमजोर हो सकता है.

LOCAL 18

गुड़हल को रोजाना 4 से 5 घंटे की हल्की धूप बहुत फायदेमंद होती है. तेज धूप में ज्यादा देर रखने से पत्तियां झुलस सकती हैं, जबकि धूप की पूरी कमी से फूल आना बंद हो जाता है.

homeagriculture

गमले में है गुड़हल? जानें सर्दियों में देखभाल की ट्रिक, फूलों से लद जाएगा पौधा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *