घर पर तैयार करना चाहते हैं वर्मी कंपोस्ट, तो यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

0
घर पर तैयार करना चाहते हैं वर्मी कंपोस्ट, तो यहां जानिए पूरी प्रक्रिया


गोंडा: अगर आप खेती या बागवानी करते हैं, तो वर्मी कम्पोस्ट (केचुआ खाद) आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. इसे आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं और अच्छी गुणवत्ता की जैविक खाद पा सकते हैं. लोकल 18 से बातचीत के दौरान परवेश शुक्ला बताते हैं कि सबसे पहले, एक छायादार जगह का चुनाव करें. वहां पर आप एक गड्ढा तैयार करें. ध्यान रखें कि उसमें पानी निकासी की व्यवस्था जरूर हो. इसके बाद, नीचे सूखी पत्तियां, भूसा या कागज की परत बिछाएं. फिर उस पर गोबर और रसोई से निकला जैविक कचरा (जैसे सब्जियों के छिलके) डालें. इन परतों को थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नम बनाए रखें.

कैसे तैयार करें वर्मी कंपोस्ट

परवेश शुक्ला बताते हैं कि यदि आप अपने घर पर वर्मी कंपोस्ट तैयार करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप एक बेड तैयार करें, जिसका साइज 2 मीटर लंबा एक मीटर चौड़ा और 1 फुट गहरा होना चाहिए. बेड तैयार होने के बाद आप उसमें कच्चा गोबर डालें उसके बाद उसमें पानी डालें ताकि गोबर ठंडा हो जाए क्योंकि गोबर गर्म होता है. उसके बाद उसको 24 घंटा के लिए छोड़ देना चाहिए. उसके बाद उसमें 2 किलो लाल केंचुआ वर्म (Eisenia fetida) को डालना है.

कितने दिन में तैयार होगी वर्मी कंपोस्ट

परवेश शुक्ला बताते हैं कि यह सारी प्रक्रिया करने के बाद लगभग 60 से 65 दिन में वर्मी कंपोस्ट तैयार हो जाता है.

टेंपरेचर का खास ध्यान जरूरी

परवेश शुक्ला बताते हैं कि लाल केंचुआ को सही तापमान में रखना बेहद ज़रूरी है. इनके अनुसार, केंचुए के लिए अधिकतम 40-45°C और न्यूनतम 5°C तापमान होना चाहिए. तापमान अधिक होने पर ग्रीन नेट, जूट की बोरियों से ढकना और सुबह-शाम हल्का पानी छिड़काव करना चाहिए, जिससे टेंपरेचर नियंत्रित रहता है.

निशुल्क मिलती है ट्रेनिंग

परवेश शुक्ला बताते हैं कि आप अपने घर पर वर्मी कंपोस्ट का प्लांट लगाना चाहते हैं, तो हमारे यहां इसकी ट्रेनिंग निशुल्क दी जाती है. इसका कोई चार्ज नहीं है. उन्होंने बताया कि हमारे से लाल कछुआ नहीं दिया जाता है और लोगों को वर्मी कंपोस्ट के बारे में भी जानकारी दी जाती है.

परवेश शुक्ला बताते हैं यदि किसान भाई या युवक अपने घर पर वर्मी कंपोस्ट तैयार करना चाहते हैं, तो एक बार उनको वहां जरूर जाना चाहिए जहां पर वर्मी कंपोस्ट तैयार होता है, तो उनको वहां पर अच्छी जानकारी मिलेगी और उनका घर में कंपोस्ट तैयार करने में आसानी होगी.

परवेश शुक्ला बताते हैं कि गोंडा जिला विकासखंड के हलधरमऊ के मैजापुर में  शुक्ला बायोटेक नाम से हमारा फार्म चलता है. आप यहां पर आकर संपर्क कर सकते हैं और यहां पर आपको वर्मी कंपोस्ट के बारे में सारी जानकारी दीजिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *