घर में आ धमका यह खतरनाक जीव, बकरी पर कर दिया अटैक, मच गया हड़कंप, देखें वीडियो
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
लखीमपुर खीरी के फुटहा गांव में तालाब से निकला मगरमच्छ ने घर के पास पहुंचकर बकरी पर हमला कर दिया. जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को शारद…और पढ़ें
मगरमच्छ
हाइलाइट्स
- लखीमपुर खीरी में मगरमच्छ ने बकरी पर हमला किया.
- ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी.
- मगरमच्छ को शारदा नदी में छोड़ा गया.
अतीश त्रिवेदी/ लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के फुटहा गांव में तालाब से निकलकर अचानक एक मगरमच्छ घर के समीप पहुंच गया. वहीं घर के बाहर बैठी बकरी पर हमला कर दिया. मगरमच्छ देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. ग्रामीण इस विशाल मगरमच्छ को देखकर दहशत में आ गए. इस बीच किसी ग्रामीण ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वहीं, ग्रामीणों ने तुंरत मामले की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया.
लखीमपुर जनपद के तराई इलाके में शारदा नदी में आई बाढ़ के कारण नदियों से निकलकर मगरमच्छ गांव के समीप तालाबों में पहुंच गए थे. अब धीरे-धीरे तालाबों में पानी कम होने लगा है, जिस कारण मगरमच्छ तालाबों से बाहर निकलकर लोगों के घरों के समीप पहुंचने लगे हैं. जिस कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है. हालांकि मगरमच्छ को रेस्क्यू कर शारदा नदी में छोड़ दिया गया है.
फुटहा गांव निवासी रंजीत ने जानकारी देते किए बताया कि यह मगरमच्छ घर के पास बने तालाब में करीब 6 महीने से रह रहा था. रात में निकलकर जानवरों पर हमला कर देता था और पुनः तालाब में चला जाता था. परंतु जब धीरे-धीरे पानी कम होने लगा कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया गया है, शारदा नदी में छोड़ दिया गया है. मगरमच्छ के दहशत के कारण बच्चे घर के बाहर खेल भी नहीं पाते थे. वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया है.
Lakhimpur,Kheri,Uttar Pradesh
February 16, 2025, 12:28 IST