चंदौली के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, रोजगार महाकुंभ में नौकरी पाने का मौका
Last Updated:
Chandauli News:चंदौली जिले के युवाओं, अभ्यर्थियों और श्रमिकों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं. सेवायोजन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत ‘रोजगार महाकुंभ-2025’ का आयोजन किया जा रहा है.
चंदौली जिले के युवाओं, अभ्यर्थियों और श्रमिकों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं. सेवायोजन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत ‘रोजगार महाकुंभ-2025’ का आयोजन किया जा रहा है. यह 2 दिवसीय रोजगार मेला 14 और 15 अक्टूबर 2025 को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयोजित होगा.
कुल 10,655 पदों पर होगा चयन
बताते चलें कि इस रोजगार महाकुंभ में कुल 10,655 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 24,000 रुपये से लेकर 1,20,769 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा. चयन प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता आधारित होगी.
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
सेवायोजन विभाग ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार रोजगार संगम पोर्टल (https://rojgaarsangam.up.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, उन्हें साक्षात्कार के लिए केवल QR कोड लिंक्ड एडमिट कार्ड के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा.
समय सीमा के भीतर करें आवेदन
जिला रोजगार सहायता अधिकारी, चंदौली ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन अवश्य करें. यह रोजगार महाकुंभ प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा.