चेहरे-शरीर के मस्सों से परेशान? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जड़ से होंगे गायब
Last Updated:
घर बैठे शरीर में हो रहे अनचाहे मस्सों को हटाने के लिए घर में उपलब्ध कुछ चीजों का प्रयोग किया जा सकता है. इनके नियमित उपयोग से मस्से धीरे-धीरे कम होने लगते हैं और यह समस्या भी खत्म हो सकती है. इसके लिए एलोवेरा, केले का छिलका, नींबू का रस और सेब का सिरका जैसे विकल्प अपनाए जा सकते हैं. ये प्राकृतिक उपाय त्वचा पर किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं करते.
चेहरे या शरीर पर आ रहे अनचाहे मस्सों से घर पर ही कुछ चीजों के प्रयोग से छुटकारा पाया जा सकता है. इसके लिए लहसुन का पेस्ट उपयोगी माना जाता है, क्योंकि लहसुन में एंटीवायरल गुण होते हैं. इसे मस्से पर दिन में दो बार लगाने से राहत मिल सकती है. बस लहसुन का पेस्ट बनाकर मस्से की जगह पर लगाएं और पट्टी बांध दें. इससे मस्से काफी हद तक कम हो सकते हैं.

सेब का सिरका मस्से को कम करने का एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें मौजूद एसिटिक एसिड मस्से को काटने में मदद करता है. इसके प्रयोग के लिए कॉटन को सिरके में भिगोकर मस्से पर 10–15 मिनट तक रखें. यह धीरे-धीरे मस्से को सूखा देता है.

शरीर में हो रहे अनचाहे मस्सों को कम करने के लिए नींबू का रस भी काफी लाभकारी साबित होता है. इसमें साइट्रिक एसिड होता है, जो मस्से की ऊपरी सतह को कम करने में मदद करता है. इसकी कुछ बूंदें मस्से वाली जगह पर लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें, उसके बाद इसे साफ कर लें. ऐसा करने से मस्से धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

टी ट्री ऑयल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर और एक शक्तिशाली एंटीसेप्टिक तेल है. मस्से पर इसका प्रयोग दिन में दो बार 1–2 बूंद लगाकर किया जा सकता है. यह मस्से को कम करने में मदद करता है.

एलोवेरा का प्रयोग कई प्रकार से किया जाता है. इसे त्वचा पर लगाने के साथ ही लोग इसे खाना भी पसंद करते हैं. वहीं, इसे मस्से को कम करने के लिए भी उपयोग किया जाता है, क्योंकि एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इससे मस्से की जलन और सूजन कम होती है और धीरे-धीरे उसका आकार भी घटता है.

केला सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है. केले के छिलके के अंदर वाले हिस्से को मस्से पर रातभर बांधकर रखें. इसमें मौजूद एंज़ाइम मस्से को कमजोर करते हैं और मस्से धीरे-धीरे कम होने लगते हैं.