‘छुट्टी लेकर आ जाओ वोट करने’, मेड-लेबर को बंगाल के नेता कर रहे फोन, टेंशन में नोएडावाले

0
‘छुट्टी लेकर आ जाओ वोट करने’, मेड-लेबर को बंगाल के नेता कर रहे फोन, टेंशन में नोएडावाले


Last Updated:

Ground Report Noida : चुनाव आयोग ने इस बार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है. पिछली बार आठ फेज में वोट डाले गए थे. इस बार यहां 24 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. बंगाल के प्रवासी मजदूर वापस अपने प्रदेश जाने की तैयारी में जुट गए हैं. यूपी के नोएडा एक्सटेंशन में घरों में काम करने वाली अधिकतर महिलाओं का कहना है कि वोट करने तो जाना है और हम जरूर जाएंगे. गांव से प्रधान और नेताओं का फोन आया है कि वोट करने आ जाओ. आना जरूरी है.

Zoom

बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराने का ऐलान किया गया है. (फाइल फोटो)

नोएडा. पांच राज्य में चुनावी बिगुल बज चुका है. पश्चिम बंगाल के रहने वाले प्रवासी मजदूर अब वापस अपने प्रदेश जाने की तैयारी में जुट गए हैं. यूपी के नोएडा एक्सटेंशन में घरों में काम करने वाली अधिकतर महिलाओं ने बताया कि वोट करने तो जाना है और हम जरूर जाएंगे. महिलाओं ने बताया कि गांव से प्रधान और नेताओं का फोन आया है कि वोट करने आ जाओ. आना जरूरी है. ज्यादातर लोगों ने कहा कि टिकट बुक कर लिया है, लेकिन कंफर्म नहीं हुआ है. कुछ लोगों का कहना है कि ठेकेदार सबका टिकट बुक कर रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि चाहे कुछ भी हो, लेकिन हम जरूर जाएंगे. चाहे टिकट ब्लैक में ही खरीदनी पड़े. काम करने वाली महिलाओं और पुरुषों ने यह भी बताया कि चाहे काम छूटे तो छूटे जाए. वापस आकर फिर से ढूंढ लेंगे, लेकिन वोट करने तो जाना है, वरना हमारा नाम वोटिंग लिस्ट से कट जाएगा.

इस बार सिर्फ दो चरण
चुनाव आयोग ने इस बार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है. पिछली बार आठ फेज में चुनाव हुए थे. इस बार यहां 24 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. उत्तर बंगाल और जंगलमहल में पहले चरण में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण का मतदान 16 जिलों में होगा, जिसमें दार्जिलिंग, कालीमपोंग, जलपाईगुड़ी, कूच बिहार, अलीपुरद्वार, मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद, मेदिनीपुर, पश्चिम बर्दवान (बर्धमान), बांकुरा, पुरुलिया और झाड़ग्राम शामिल हैं. दूसरे चरण का मतदान 7 जिलों में वोट पड़ेंगे. कोलकाता, दो परगना (दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना ), हावड़ा, हुगली, नादिया और पूर्वी बर्दमान (बर्धमान) में. वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

पिछली बार रिकॉर्ड मतदान
बंगाल में रिकॉर्ड मतदान होता आया है. पिछली बार यहां करीब 80% से ज्यादा वोट पड़े थे. यहां की कुल 294 सीटों में 215 पर ममता बनर्जी की टीएमसी का कब्जा है. पिछले चुनाव में पार्टी को लगभग 48 प्रतिशत वोट मिले थे. चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 3.28 करोड़, महिला 3.16 करोड़ और थर्ड जेंडर 1152 वोटर हैं. फर्स्ट टाइम वोटर (18-19 साल) की बात करें तो उनकी संख्या 5.23 लाख है. 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के वोटरों की तादात 1.31 करोड़ है. 85 साल से अधिक उम्र वाले मतदाता 3.79 लाख हैं. इन वोटरों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो दूसरे प्रदेश में रोजगार करते हैं, लेकिन वोटिंग में अपने घर लौट आते हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *