जमीन विवाद लाया मौत का फरमान, लापता कबीर के हत्या की गुत्थी सुलझी, प्रॉपर्टी डीलर समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

0
जमीन विवाद लाया मौत का फरमान, लापता कबीर के हत्या की गुत्थी सुलझी, प्रॉपर्टी डीलर समेत 5 आरोपी गिरफ्तार


Last Updated:

Lucknow News: 15 नवंबर को लापता हुए कबीर उर्फ शिव प्रकाश की हत्या की गुत्थी अब पुलिस ने सुलझा ली है. निगोहा पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कबीर की हत्या गला दबाकर की गई थी और पहचान मिटाने के लिए शव को जलाकर उन्नाव के बीघापुर में फेंक दिया गया था.

Murder mystery

लखनऊ: जिले की निगाह पुलिस ने 15 नवंबर से लापता कबीर उर्फ शिव प्रकाश मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्या में शामिल प्रॉपर्टी डीलर सुजीत श्रीवास्तव, पिंटू, विनोद, नीरज कश्यप उर्फ लालू और राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्विफ्ट डिजायर कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है.

दरअसल 19 अक्टूबर को कबीर के दोस्त ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर लापता होने की सूचना दी थी. लगातार पुलिस कबीर की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था. पुलिस जांच में सामने आया कि कबीर उर्फ शिव प्रकाश के भाई शिव सहाय ने एक प्रापर्टी डीलर को बताया था कि कीमती जमीन की पॉवर ऑफ अटॉर्नी उसके नाम है. शिव सहाय ने पावर ऑफ अटॉर्नी प्रॉपर्टी डीलर सुजीत श्रीवास्तव के करीबी के नाम पर की थी और इसी से विवाद शुरू हुआ. उसने प्रॉपर्टी डीलर ने इस जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट यथार्थ ग्रुप के नाम पर कर दिया था.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

कबीर उर्फ शिव प्रकाश ने इसी जमीन को लेकर अपनी मां की एक वसीयत कोर्ट में पेश की थी, जिसके चलते जमीन का ये कीमती टुकड़ा विवादित हो गया था. इसी विवाद ने सुजीत श्रीवास्तव को इतना उकसाया कि उसने कबीर की हत्या की साजिश रच डाली और 15 अक्टूबर को इस घटना को अंजाम दे दिया.

गला दबाकर की हत्या, फिर शव को जलाया

सबसे पहले 15 नवंबर को कबीर को स्विफ्ट कार में अगवा किया गया. फिर उसे गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को जलाने के बाद उन्नाव के बीघापुर में फेंक दिया गया. कबीर की मोबाइल लोकेशन के आधार पर लखनऊ पुलिस उन्नाव बीघापुर पहुंची, जहां पुलिस को एक अधजले शव के मिलने की जानकारी मिली. जब पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू की तो शव कबीर उर्फ शिव प्रकाश का निकला.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कबीर की हत्या की पूरी साजिश को प्रॉपर्टी डीलर सुजीत श्रीवास्तव ने रचा था. उसने न केवल कबीर की हत्या की, बल्कि इस हत्या को अंजाम देने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर कई साजिश रची. इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस हत्याकांड के हर पहलू की गहरी जांच शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeuttar-pradesh

जमीन विवाद लाया मौत का फरमान, लापता कबीर हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *