जीजा-साली की लव स्टोरी का The End, बीच रास्ते में उठाया ऐसा खौफनाक कदम, भागती हुई पहुंची पुलिस
Last Updated:
Meerut News: मेरठ ने प्रेम प्रसंग की ऐसी घटना देखने को मिला, जिसने दो परिवारों के घर उजाड़ दिए. दरअसल यहां एक-दूसरे से प्यार के बंधन में बंधे जीजा-साली ने परिवार के दबाव के कारण एक साथ जहर खा लिया और अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों ने दम तोड़ दिया.
मेरठ: कहते हैं कि प्रेम में पड़ा कपल जब साथ जीने-मरने की कसम खा लेता है, तो वह किसी भी हद तक जा सकता है. उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक शादीशुदा युवक और उसकी साली के बीच ऐसा प्रेम प्रसंग चला कि दोनों ने एक साथ जान दे दी. अपने-अपने घरों से भागे जीजा-साली के मरने की खबर सुनकर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. आइए आपको वारदात की पूरी घटना बताते हैं.
दरअसल बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दादरी बाईपास के पास बुधवार रात जीजा-साली के जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी. दोनों अपने घर से भागकर आए थे. पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद का रहने वाला 32 वर्षीय युवक आशीष का मेरठ निवासी 19 वर्षीय अंशिका के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. आशीष रिश्ते में अंशिका का जीजा लगता था.
लड़की के परिजनों ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
पुलिस की जांच में पता चला कि आशीष और अंशिका सोमवार को अपने घर से भाग निकले थे. दोनों घर के परिजन उनकी तलाश में जुटे थे. लड़की के परिजनों ने मेरठ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. वहीं युवक आशीष के घर से उसके फोन पर लगातार कॉल आ रहे थे, जिसका दबाव युवक झेल नहीं पाया. आशीष के फोन पर परिजन लगातार कॉल कर रहे थे. पुलिस ने कॉल रिसीव कर परिजनों को घटना की जानकारी दी.
जीजा-साली ने एक साथ खाया जहर
पुलिस के अनुसार, दोनों जोड़े पर परिवार का इतना दबाव आया कि उन्होंने खुदकुशी करना बेहतर समझा. बुधवार देर रात जीजा-साली मानिकपुर गांव में एक दुकान पर रुके थे, जहां दोनों ने जहर खा ली. जैसे ही दोनों बेहोश हुए, आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों बेहोशी की हालत में मिले.
परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार
पुलिस ने बताया कि बेहोशी की हालत में दोनों जोड़ों को बादलपुर स्थित एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई और युवक आशीष की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया. अस्पताल पहुंचने पर युवक ने भी अपना दम तोड़ दिया. पुलिस ने दोनों परिवार को इसकी सूचना दी और शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया. पुलिस के अनुसार, परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया है.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.