जौनपुर SIR में 10% लोग चिन्हित, अब क्या होगा उनके साथ, DM ने खुद बताया, जानें आगे का प्लान
Last Updated:
Jaunpur News : यूपी में SIR का काम तूफानी गति से हो रहा है. जौनपुर भी पीछे नहीं है. प्रशासन पूरी तल्लीनता से अपने काम में जुटा है. अब तक बदलापुर में 80.17, शाहगंज में 79.16, जौनपुर में 68.72, मल्हनी में 77.36, मुंगराबादशाहपुर में 74.27, मछलीशहर में 76.37, मडियाहूं में 76.13, जाफराबाद में 72.57 और केराकत में 80.31% डिजिटाइजेशन हो चुका है.
जौनपुर. अगर अभी तक आपने अपना SIR फॉर्म नहीं भरा है तो आपके पास एक और मौका है. निर्वाचन आयोग ने 11 दिसंबर तक की अंतिम तिथि निर्धारित कर दी है. अब तक 10% लोग भी जौनपुर में अनकलेक्टट के रूप में चिन्हित हुए हैं, जिनका डिजिटाइजेशन सबमिट कर दिया गया है. जनपद में 76 प्रतिशत डिजिटाइजेशन भी हो चुका है. डीएम दिनेश चंद्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण के पश्चात डिजिटाइजेशन के लिए बीएलओ के सहयोग हेतु अध्यापकगण, लेखपाल, अमीन सुपरवाइजर के रूप में लगाए गए हैं. इसके अतिरिक्त समीक्षा के लिए जिला स्तरीय अधिकारी भी तैनात हैं.
यहां हुआ इतना काम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि अब तक विधानसभा बदलापुर में 80.17 प्रतिशत, शाहगंज में 79.16, जौनपुर में 68.72, मल्हनी में 77.36, मुंगराबादशाहपुर में 74.27, मछलीशहर में 76.37, मडियाहूं में 76.13, जाफराबाद में 72.57 और केराकत में 80.31 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो गया है. इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 76 प्रतिशत से भी अधिक डिजिटाइजेशन का काम हो चुका है. जिला निवार्चन अधिकारी के मुताबिक, SIR की प्रक्रिया के दौरान नियमित रूप से राजनीतिक दल के प्रतिनिधियोें के साथ बैठक कर अद्यतन जानकारी दी जाती और उनसे फीडबैक भी लिया जाता है.
हर बूथ पर नजर
डीएम दिनेश चंद्र ने बताया कि SIR के दौरान बीएलओ को सभी प्रकार से सहयोग करते हुए सकारात्मक माहौल में काम लिया जा रहा है. डीएम ने बताया कि कम प्रगति वाले बूथों की नियमित समीक्षा की जा रही है और प्रगति बढ़ाने के लिए बीएलओ के सहयोग हेतु सुपरवाइजर, अध्यापकगण सहित अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं. सभी लोग 11 दिसम्बर 2025 तक अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा दें.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें